Breaking
Wed. Apr 15th, 2026

रामपुर में चलती ट्रेन में 7 लाख की लूट:बदमाशों ने गन दिखाकर छीने रुपए, हवाई फायरिंग करते हुए कूदकर भागे

 रामपुर : रामपुर में चलती ट्रेन में दिनदहाड़े बदमाशों ने गन प्वाइंट पर एक व्यापारी के कर्मचारियों से लगभग 7 लाख रुपए लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। यह घटना बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई।

स्थानीय रेलवे स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर पहले आनंदनगर के मझरे के पास तीन बदमाश ट्रेन में चढ़ गए। उन्होंने दोनों कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर लिया और उनसे लगभग 7 लाख रुपये लूट लिए। लूट के बाद बदमाशों ने हवाई फायरिंग की और ट्रेन की गति धीमी होते ही कूदकर भाग गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

बिलासपुर रोड रेलवे स्टेशन से कुछ दूर पहले बदमाश ट्रेन में चढ़े थे।

बिलासपुर रोड रेलवे स्टेशन से कुछ दूर पहले बदमाश ट्रेन में चढ़े थे।

ये मंदीप सिंह जिनके कर्मचारियों से लूट हुई है। इनकी स्पेयर पार्ट्स की दुकान है।

ये मंदीप सिंह जिनके कर्मचारियों से लूट हुई है। इनकी स्पेयर पार्ट्स की दुकान है।

उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित सिंह कॉलोनी निवासी मंदीप सिंह की स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। उनके कर्मचारी ऋतिक मंडल और साहब सिंह बुधवार सुबह करीब 10 बजे दुकान की नगदी लेकर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही पीड़ितों ने अपने व्यापारी और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद रुद्रपुर और रामपुर की जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) तथा आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने पीड़ितों से पूछताछ की, घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के जंगलों में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला।

सीसीटीवी और सुरागों के आधार पर जांच जारी

जीआरपी प्रभारी ईश्वर चंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। आरपीएफ अधिकारी शिखा मलिक भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही हैं। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *