Breaking
Mon. Jul 20th, 2026

अलीगढ़ में टूटी सड़क पर AAP कार्यकर्ताओं ने रोपी धान:बोले- सड़क नहीं, खेत बन गई, DM के नाम सौंपा ज्ञापन

कोल : अलीगढ़ के वार्ड-64 स्थित फिरदौस नगर के मन्नत चौराहे पर बदहाल सड़क को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से विरोध जताया। प्रदेश यूथ विंग के महासचिव वासिफ इसरार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कीचड़ और जलभराव से भरी सड़क पर धान रोपकर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि वह सड़क नहीं, खेत जैसी नजर आने लगी है।

प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर सड़क का जल्द निर्माण कराने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

लंबे समय से खराब है सड़क

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क लंबे समय से टूटी हुई है। जगह-जगह गहरे गड्ढे और जलभराव होने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को होती है। बारिश में हालात और भी खराब हो जाते हैं।

जर्जर सड़क पर भरे पानी में AAP कार्यकर्ताओं ने धान की रोपाई की।

जर्जर सड़क पर भरे पानी में AAP कार्यकर्ताओं ने धान की रोपाई की।

‘कई बार शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई’

AAP के प्रदेश यूथ विंग के महासचिव वासिफ इसरार ने कहा कि सड़क की बदहाली की शिकायत कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा- विकास के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि लोग कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क पर चलने को मजबूर हैं। जब सड़क खेत जैसी बन गई, तो हमने उसी में धान रोपकर विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के बाद सड़क बनवाने के लिए कार्यकर्ताओं ने डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के बाद सड़क बनवाने के लिए कार्यकर्ताओं ने डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।

DM के नाम सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन देकर सड़क की तत्काल मरम्मत और निर्माण शुरू कराने की मांग की। साथ ही कहा कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा।

इस अनोखे प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद एक बार फिर क्षेत्र की बदहाल सड़कें चर्चा में आ गई हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *