आजमगढ़ : देश के सबसे उम्रदराज सपा विधायक आलमबदी आजमी का 90 साल की उम्र में निधन हो गया। बुधवार देर रात उन्होंने यूपी के आजमगढ़ के आवास पर अंतिम सांस ली। वह पिछले चार महीने से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा था।
आलमबदी आजमी निजामाबाद सीट से पांच बार विधायक रहे। अपनी गांधीवादी छवि के लिए मशहूर आलमबदी आजमी को मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के करीबी नेताओं में गिना जाता था। 5 महीने पहले वह स्कूटी से विधानसभा पहुंचे थे, तब सुर्खियों में आए थे।

आलमबदी 5 महीने पहले स्कूटी से विधानसभा पहुंचे थे।
देश के सबसे उम्रदराज सपा विधायक आलमबदी आजमी का 90 साल की उम्र में निधन हो गया। बुधवार देर रात उन्होंने यूपी के आजमगढ़ के आवास पर अंतिम सांस ली। वह पिछले चार महीने से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। आज दोपहर 4 बजे उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।