लखनऊ : शारदीय नवरात्रि का पहला दिन है। यूपी के मंदिरों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ी है। सीएम योगी ने बलरामपुर के देवीपाटन मंदिर में मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने गायों को गुड़ खिलाया और बच्चों को चॉकलेट बांटी।
इसके बाद 9 कन्याओं की पूजा की। उन्हें टीका लगाया और चुनरी ओढ़ाई। साथ में गिफ्ट भी दिए। मिर्जापुर के विंध्याचल धाम में सुबह 8:30 बजे तक 3 लाख भक्त मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर चुके हैं। यहां एक किलोमीटर तक लंबी लाइन लगी है।
वाराणसी के दुर्गाकुंड मंदिर में भी भक्तों का सैलाब उमड़ा है। यहां भी एक किलोमीटर तक लंबी लाइन लगी है। सीएम बलरामपुर से गोरखपुर जाएंगे। वहां कलश स्थापना करेंगे।
प्रयागराज के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच रही है। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा के लिए अलोप शंकरी देवी मंदिर में हजारों श्रद्धालु पहुंचे। इस शक्तिपीठ की खासियत है कि यहां देवी की कोई मूर्ति नहीं है, बल्कि लकड़ी के पवित्र झूले की पूजा होती है। मान्यता है कि यहां माता सती की उंगलियां गिरी थीं। नवरात्रि पर मंदिर को फूलों से सजाया गया है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के इंतजाम भी किए गए हैं।
बलरामपुर में CM बोले- नारी का अपमान करने वाला समाज विकास नहीं करता

सीएम योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय बलरामपुर के दौरे पर हैं। सीएम ने दूसरे दिन 11 अक्टूबर को शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर मां पाटेश्वरी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर परिसर की गौशाला में गायों को चारा और गुड़ खिलाया।
इसके बाद, सीएम ‘बालिका सम्मान’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने वहां मौजूद बच्चों को चॉकलेट बांटा। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा भी की।
कौशांबी के शक्तिपीठ कड़ाधाम में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। अब तक एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु मां के दर्शन कर चुके हैं। मंदिर में एक किलोमीटर तक लंबी लाइन लगी है। श्रद्धालुओं को करीब 2 घंटे इंतजार के बाद दर्शन मिल रहे हैं।
सीएम ने 9 कन्याओं की पूजा की


सीएम योगी के मां पाटेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन-पूजन की तस्वीरें




