• ट्रक की टक्कर के बाद हादसा

बलरामपुर : यूपी के बलरामपुर में ट्रक की टक्कर के बाद बस में आग लग गई। 3 लोग जिंदा जल गए और 24 झुलस गए। इनमें 6 की हालत गंभीर है। बस (UP 22 AT 0245) नेपाल बॉर्डर के पास सुनौली से रवाना हुई थी और दिल्ली जा रही थी।

बस में 45 यात्री सवार थे। अधिकांश नेपाल के थे। बस के चालक और कंडक्टर का अब तक पता नहीं चल पाया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस घिसटती हुई 100 मीटर दूर हाईटेंशन लाइन वाले बिजली के खंभे से टकरा गई। खंभा टूटकर बस पर गिर गया। बस में करंट दौड़ गया। शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई।

देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। यात्री अंदर ही फंस गए। जान बचाने के लिए शीशा तोड़कर बाहर कूदने लगे। मौके पर चीख पुकार मच गई। किसी तरह बाहर निकले यात्रियों ने पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने आग बुझाने का काम शुरू किया। फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला।

घायलों को तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। गंभीर घायलों को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ज्यादातर यात्री किसी तरह बस से बाहर आ गए। लेकिन, कुछ अंदर ही फंसे रहे। बाद में बस से 3 लाशें बरामद हुईं। इनमें 2 बुरी तरह से जल चुकी थीं।

उन्होंने बताया कि ट्रक (UP 21 DT 5237) में गर्म कपड़े लदे थे। इस वजह से ट्रक में भी आग लग गई। हादसा कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के फुलवरिया बाईपास पर सोमवार देर रात ढाई बजे के आसपास हुआ।

टक्कर के बाद बस और ट्रक में आग लग गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। चारों ओर राख ही राख फैल गई।

टक्कर के बाद बस और ट्रक में आग लग गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। चारों ओर राख ही राख फैल गई।

टक्कर के बाद बस आग का गोला बन गई। आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड के साथ मिलकर हालात को काबू करने में मदद की।

टक्कर के बाद बस आग का गोला बन गई। आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड के साथ मिलकर हालात को काबू करने में मदद की।

हादसे में कई घायल बुरी झुलस गए। वे दर्द से कराह रहे थे। उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में कई घायल बुरी झुलस गए। वे दर्द से कराह रहे थे। उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। 5 से 6 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। 5 से 6 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

मौके पर बस में सवार यात्रियों के सामान फैले हुए हैं। ज्यादातर सामान राख बन गए हैं।

मौके पर बस में सवार यात्रियों के सामान फैले हुए हैं। ज्यादातर सामान राख बन गए हैं।

जानिए कैसे हुआ हादसा…

टक्कर के बाद ट्रक भी पलट गया। ट्रक भी आग की चपेट में आ गया। पुलिस ने ट्रक को सीधा किया तो नीचे बुरी तरह झुलसा शव मिला। पुलिस का कहना है कि शव ट्रक में बैठे व्यक्ति का हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। राहत और बचाव कार्य में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, सुनौली से बलरामपुर होते हुए निजी बस दिल्ली जा रही थी। बस फुलवरिया चौराहे से गोंडा की ओर बढ़ रही थी। दूसरी तरफ से फुलवरिया ओवरब्रिज की ओर से एक तेज रफ्तार ट्रक आ रहा था।

बस चौराहा के बीच पहुंची ही थी कि ट्रक ने सीधे बस को बीचों-बीच टक्कर मार दी। बस घिसटते हुए सड़क किनारे लगे ट्रांसफॉर्मर लगे खंभे से टकरा गई। बिजली के तार टूटकर बस पर गिर गए। बस में करंट फैल गया और देखते ही देखते ट्रक में आग लग गई।

बस रामपुर और ट्रक मुरादाबाद में रजिस्टर्ड

  • बस (UP 22 AT 0245) दामोदर भंडारी, निवासी आदर्श कॉलोनी, सिविल लाइंस, रामपुर सिटी (रामपुर) के नाम रजिस्टर्ड है।
  • ट्रक (UP21 DT 5237) शाने अली नन्हे, निवासी ग्राम ईंधनपुर, हसनपुर, तहसील बिलारी, फरीदी (मुरादाबाद) के नाम रजिस्टर्ड है।

घायलों की सूची…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *