Breaking
Mon. Aug 3rd, 2026

फिरोजाबाद में पति ने जिंदा पत्नी का पिंडदान किया:वाट्सएप पर ‘स्वर्गीय’ लिखकर स्टेटस लगाया; महिला थाने पहुंची

फिरोजाबाद : फिरोजाबाद में एक व्यक्ति ने अपनी जिंदा पत्नी का पिंडदान कर दिया। उसका वीडियो वॉट्सएप स्टेटस पर भी लगाया। वीडियो में वह यमुना किनारे पिंडदान करने के बाद घाट पर नहाते दिखाई दे रहा है। उसने पत्नी की तस्वीर के साथ ‘स्वर्गीय’ भी लिखवाया था।

जब महिला ने अपना पिंडदान वाला वीडियो देखा तो वह दंग रह गई। रविवार दोपहर करीब 2 बजे वह थाना लाइनपार पहुंची। पति समेत ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। पुलिस में सभी के खिलाफ शिकायत दी।

पति ने पत्नी की तस्वीर और उससे जुड़ी चीजें यमुना में प्रवाहित कर दीं।

पति ने पत्नी की तस्वीर और उससे जुड़ी चीजें यमुना में प्रवाहित कर दीं।

पिंडदान के बाद यमुना में नहाया। इसका वीडियो उसने वाट्सएप स्टेटस पर भी लगाया।

पिंडदान के बाद यमुना में नहाया। इसका वीडियो उसने वाट्सएप स्टेटस पर भी लगाया।

आखिर में यमुना किनारे दीया जलाकर जिंदा पत्नी के पिंडदान की प्रक्रिया पूरी की।

आखिर में यमुना किनारे दीया जलाकर जिंदा पत्नी के पिंडदान की प्रक्रिया पूरी की।

दीपा स्वर्णकार मूल रूप से झारखंड की रहने वाली हैं। उन्होंने रविवार को पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि साल 2014 में उन्होंने फिरोजाबाद के नगला विष्णु के रहने वाले जितेंद्र प्रकाश से लव मैरिज की थी। मेरे दो छोटे बच्चे हैं।

दीपा का आरोप है कि शादी के बाद से पति, सास, ननद और देवर दहेज की मांग को लेकर उन्हें लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। 30 जुलाई, 2026 को भी ससुराल वालों ने उनके साथ मारपीट की।

जान का खतरा महसूस होने पर वह कमरे में छिप गईं। किसी तरह अपनी जान बचाई। पति द्वारा जान से मारने की धमकी देने की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उनके पास है।

महिला ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ थाने में शिकायत की है। उसने पुलिस से सभी आरोपियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

महिला ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ थाने में शिकायत की है। उसने पुलिस से सभी आरोपियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

वॉट्सएप स्टेटस पर पिंडदान का वीडियो लगाया

शिकायत के अनुसार, 2 अगस्त को उसके पति ने उसका जीते जी पिंडदान कर दिया। इसका वीडियो उसने अपने वाट्सएप स्टेटस पर लगाया। विरोध करने पर पति ने कहा कि वह उसके लिए मर चुकी है। अब उसके साथ नहीं रहेगा।

दीपा ने बताया- उन्होंने पुलिस से पति समेत सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

इंस्पेक्टर रमित कुमार आर्य ने बताया-

QuoteImage

महिला का पति शराबी है। पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया था। गुस्से में उसने पत्नी का पिंडदान कर दिया। पति अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।QuoteImage

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *