Breaking
Sat. Oct 3rd, 2026

यूपी की सबसे ऊंची बिल्डिंग के 43वें-फ्लोर से युवक कूदा:शरीर के टुकड़े हुए, 30-40 फीट दूर गिरे; यह 68 मंजिला इमारत नोएडा में है

नोएडा : नोएडा में 29 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने शनिवार को यूपी की सबसे ऊंची बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी। उसने 68 मंजिला बिल्डिंग की 43वें फ्लोर से छलांग लगा दी। जमीन पर गिरते ही उसके शरीर के टुकड़े हो गए।

ये टुकड़े 30-40 फीट दूर तक फैल गए। हर तरफ खून ही खून फैल गया। घटना सेक्टर-94 में सुपरनोवा सोसाइटी के एस्पायर टावर की है।

घटना के वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें संभव जैन (29) रेलिंग पर लटकता दिखाई दे रहा है। इससे पहले वह करीब 2-3 सेकंड तक रेलिंग पर चला। इसी बीच 4 युवकों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन संभव हाथ छुड़ाकर कूद गया। जमीन पर गिरने के बाद हालत ऐसी थी कि पुलिस शव को बोरी में भरकर ले गई।

शुरुआती जांच में आर्थिक तंगी की वजह से सुसाइड करने की बात सामने आ रही है।

…

सीन 1: युवक 43वें फ्लोर के बाहर की तरफ निकले छज्जे पर रेलिंग पकड़कर चलता दिखाई दे रहा।

सीन 1: युवक 43वें फ्लोर के बाहर की तरफ निकले छज्जे पर रेलिंग पकड़कर चलता दिखाई दे रहा।

सीन 2: रेलिंग से लटके युवक को 3 युवक समझाने की कोशिश करते हैं।

सीन 2: रेलिंग से लटके युवक को 3 युवक समझाने की कोशिश करते हैं।

सीन 3: कुछ सेकंड के अंदर ही युवक ने रेलिंग से अपना हाथ हटा लिया और नीचे जमीन पर आ गिरा।

सीन 3: कुछ सेकंड के अंदर ही युवक ने रेलिंग से अपना हाथ हटा लिया और नीचे जमीन पर आ गिरा।

सीन 4: जमीन पर गिरते ही युवक के शरीर के टुकड़े हो गए। शरीर के अंग दूर-दूर तक बिखर गए।

सीन 4: जमीन पर गिरते ही युवक के शरीर के टुकड़े हो गए। शरीर के अंग दूर-दूर तक बिखर गए।

बच्चा बीमार, पत्नी से तलाक भी सुसाइड की वजह

संभव जैन पिछले कई दिनों से काफी तनाव में था। सुसाइड करने से पहले वह 3 दिन तक अपने पिता विनय जैन से वॉट्सएप पर चैट करता रहा। इसमें वह बार-बार सुसाइड करने की बात लिखता था। पिता ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। पुलिस जांच में उसके मोबाइल से पिता के साथ हुई चैट और घटना से पहले बनाया गया एक वीडियो भी मिला है।

घरवालों ने बताया- संभव की शादी 2024 में हुई थी। साल-2025 में उसके बच्चे का जन्म समय से पहले हो गया था। इससे बच्चा जन्म से ही बीमार था। उसके इलाज में परिवार को 35 से 40 लाख रुपए खर्च करने पड़े। इसके बावजूद बच्चे की तबीयत लगातार खराब रहती थी।

बाद में संभव का पत्नी से भी कोर्ट से तलाक हो गया। वह अपनी सेहत को लेकर भी परेशान रहता था। इन सब बातों के चलते संभव तीन दिन से अपने घर भी नहीं गया था। पिता ने उसे समझाया और घर लौटने के लिए कहा, लेकिन संभव नहीं माना।

जानिए वीडियो में क्या दिख रहा

सुपरनोवा की 43वीं मंजिल की बालकनी की रेलिंग से एक युवक लटक रहा है। रेलिंग पर करीब 3 फीट तक शीशा लगा है। बालकनी के अंदर की तरफ 4 युवक खड़े हैं। चारों युवक उसका हाथ पकड़कर उसे कूदने से मना कर रहे हैं। लेकिन, वह किसी की भी बात सुनने को तैयार नहीं है। इसी बीच वह युवकों से पहले अपने हाथ छुड़वाता है। फिर पकड़ी गई रेलिंग को भी छोड़ देता है। कुछ ही पल में वह सीधे जमीन पर गिर जाता है।

पूरा मामला-

  • पुलिस के मुताबिक, संभव पुत्र विनय कुमार जैन गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर क्षेत्र का रहने वाला है। 2 अक्टूबर को संभव ने सुपरनोवा बिल्डिंग में कमरा नंबर- 4228 को किराए पर लिया था। यह एयर बीएनबी होटल का कमरा है। उसने दोपहर ढाई बजे चेक-इन किया। शनिवार सुबह 11:27 बजे वह कमरे की बालकनी पर चढ़कर बाहर की तरफ लटक गया। पास के कमरे (4227) में काम कर रहे 4 एसी टेक्नीशियन यह देखकर बाहर आए।
  • संभव को समझाने लगे। उसे ऊपर आने के लिए मनाने लगे। संभव ने उनसे कहा कि वह बहुत ज्यादा डिप्रेशन में है। जीना नहीं चाहता। इसके बाद उसने छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर थाना सेक्टर-126 की पुलिस मौके पर पहुंची।
  • जांच में सामने आया है कि संभव ने घटना से पहले खुद एक वीडियो भी बनाया था। इसमें उसने आर्थिक तंगी का जिक्र करते हुए जान देने की बात कही है। पुलिस ने वीडियो जांच के लिए भेज दिया है। इसके अलावा, मोबाइल में संभव और उसके पिता की वॉट्सऐप चैट भी मिली है। इसमें भी संभव ने सुसाइड की बात लिखी है।
पुलिस ने शव को बोरे में भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस ने शव को बोरे में भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *