Breaking
Thu. Jul 16th, 2026

बेटे ने पिता की 6 गोलियां मारकर हत्या की:150 करोड़ की प्रॉपर्टी चाहता था, मां लाश देख चीखी, कहा- तूने घर उजाड़ दिया

गाजियाबाद : गाजियाबाद में 150 करोड़ की प्रॉपर्टी के विवाद में बेटे ने पिता की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात 12 बजे बेटे ने पिस्टल से पिता के चेहरे, सीने और पेट में 6 गोलियां मारीं। बेटा शराब पीकर घर आया था। पिता ने उसे डांट दिया। इसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया।

पति का शव देखकर मां चीख पड़ी। बेटे से कहा- तूने पूरा घर उजाड़ दिया। वहीं, गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बेटा भाग चुका था। आरोपी बेटा निखिल (32) प्रॉपर्टी अपने नाम कराने के लिए पिता हरिओम चौधरी (52) पर दबाव बना रहा था।

हरिओम इसके लिए तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि बेटा जमीन बेचकर शराब पी जाएगा। रात को भी जब पिता ने डांटा, तो झगड़ा बढ़ा और निखिल ने पिता की हत्या कर दी। आरोपी बेटे की तलाश में पुलिस की 4 टीमें लगाई गई हैं। घटना मोदीनगर थाना क्षेत्र की है।

करीब 8 साल पहले निखिल ने अपने छोटे भाई नीशू को भी गोली मारी थी, लेकिन उसकी जान बच गई थी।

निखिल की अभी शादी नहीं हुई है। परिवार ने बताया कि वह शराब पीने का आदी है।

निखिल की अभी शादी नहीं हुई है। परिवार ने बताया कि वह शराब पीने का आदी है।

25 बीघा जमीन बेटे के नाम थी, पूरी प्रॉपर्टी लेना चाहता था

हरिओम बुदाना गांव के रहने वाले थे। वह संपन्न किसान थे। मोदीनगर में उनके नाम पर 75 बीघा जमीन और दिल्ली-मेरठ रोड पर जीवन अस्पताल के सामने एक मार्केट है। उनकी कुल संपत्ति करीब 150 करोड़ रुपए बताई जा रही है। परिवार में पत्नी मीनाक्षी, बड़ा बेटा निखिल और छोटा बेटा नीशू हैं। दोनों बेटों की शादी नहीं हुई है।

एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि बड़ा बेटा निखिल 12 वीं तक पढ़ा है। शराब पीने का आदी है। इसी वजह से पिता से उसका अक्सर झगड़ा होता रहता था। उन्होंने निखिल को मार्केट में दुकानें और 25 बीघा जमीन दे रखी थी। लेकिन, वह पूरी प्रॉपर्टी अपने नाम कराना चाहता था।

यह निखिल की मां मीनाक्षी हैं, जिनका कहना है कि बेटे ने पूरा घर उजाड़ दिया।

यह निखिल की मां मीनाक्षी हैं, जिनका कहना है कि बेटे ने पूरा घर उजाड़ दिया।

पिता से पहले हाथापाई की, फिर गोली मारी

एसीपी ने बताया- बुधवार रात हरिओम चौधरी ने पत्नी और छोटे बेटे के साथ खाना खाया। उस समय बड़ा बेटा निखिल घर पर नहीं था। वह देर रात शराब पीकर घर पहुंचा। पिता ने शराब पीकर आने पर उसे डांट दिया। इस पर निखिल ने पिस्टल निकाल ली और पिता से गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया।

शोर सुनकर हरिओम की पत्नी मीनाक्षी और छोटा बेटा नीशू भी वहां पहुंच गए। इसी दौरान हाथापाई हुई और निखिल ने पिता पर ताबड़तोड़ 6 गोलियां चला दीं। गोली लगते ही हरिओम फर्श पर गिर पड़े। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह हरिओम चौधरी का घर है। इसी मकान में बेटे ने उनकी हत्या की। घर के बाहर काफी बड़ा लॉन है।

यह हरिओम चौधरी का घर है। इसी मकान में बेटे ने उनकी हत्या की। घर के बाहर काफी बड़ा लॉन है।

एसीपी बोले- जल्द पकड़ा जाएगा आरोपी

एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया- परिजनों ने जमीन विवाद की बात बताई है। हरिओम की पत्नी मीनाक्षी ने मोदीनगर में बेटे के खिलाफ हत्या की शिकायत दी है। पुलिस केस दर्ज कर सभी पहलुओं से जांच कर रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घरवाले हरिओम चौधरी को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घरवाले हरिओम चौधरी को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *