Breaking
Wed. Apr 15th, 2026

सादाबाद के थरौरा में प्रधान पद का उपचुनाव:मृतक प्रधान की पत्नी समेत 6 प्रत्याशी मैदान में, एक प्रत्याशी जेल से लड़ रहा चुनाव

सादाबाद : हाथरस जिले की सादाबाद तहसील की ग्राम पंचायत थरौरा में बुधवार को प्रधान पद के लिए उपचुनाव होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। एसडीएम संजय कुमार और उपचुनाव अधिकारी जेई राजकुमार ने ब्लॉक सभागार से पोलिंग पार्टी को मतदान सामग्री के साथ रवाना किया।

प्रधान की मृत्यु से खाली थी ग्राम प्रधान की सीट

यह उपचुनाव प्रधान मनोज कुमार यादव की मृत्यु के कारण कराया जा रहा है। चुनाव में कुल 6 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें मृतक प्रधान की पत्नी भी शामिल हैं। चुनाव की रोचक बात यह है कि एक प्रत्याशी देसी शराब बनाने और बेचने के आरोप में जेल में है और अभी तक उसकी जमानत नहीं हुई है।

प्रशासन ने शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी के साथ सादाबाद तहसील में कई अन्य पदों पर निर्विरोध चुनाव भी हो चुके हैं। ब्लॉक सादाबाद में दो क्षेत्र पंचायत सदस्य और पांच ग्राम पंचायत सदस्य तथा ब्लॉक सहपऊ में एक ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *