मथुरा : मथुरा के वृंदावन में बीड़ी कारोबारी ने शराब पीने से टोकने पर पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। परिजन दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने पिता सुरेश चंद्र अग्रवाल और बेटे नरेश अग्रवाल को मृत घोषित कर दिया।

मामला थाना कोतवाली वृंदावन इलाके के गौरा नगर कॉलोनी का है। सुरेश चंद्र बीड़ी के बड़े कारोबारी थे। दिनेश बीड़ी के नाम कारोबार है। उनका कई राज्यों में कारोबार फैला था। कोलकाता में फैक्ट्री है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के वक्त घर में मौजूद लोगों के बयान लिए गए हैं। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

रक्तवीर संस्था का सर्टिफिकेट थामे सुरेश चंद्र अग्रवाल हैं। बगल में उनके बेटे नरेश अग्रवाल। यह उनकी पुरानी फोटो है।

रक्तवीर संस्था का सर्टिफिकेट थामे सुरेश चंद्र अग्रवाल हैं। बगल में उनके बेटे नरेश अग्रवाल। यह उनकी पुरानी फोटो है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की है। शहर के बड़े अधिकारी भी पहुंचे थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की है। शहर के बड़े अधिकारी भी पहुंचे थे।

अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मामला थाना कोतवाली वृंदावन इलाके के गौरा नगर कॉलोनी का है। यहां सुरेश चंद्र अग्रवाल (75), पत्नी आशा (70) और अपने तीन बेटों के साथ रहते है। बड़े बेटे दिनेश ने नाम पर दिनेश बीड़ी के नाम से बड़ा कारोबार है। दिनेश अपनी पत्नी रश्मि और बच्चों के साथ कोलकाता में रहते है।

बीड़ी की फैक्ट्री पश्चिम बंगाल के कोलकाता में है। मंझला बेटा नरेश (50) भी यही कारोबार देखता था। वह अपनी पत्नी अंशु के साथ वृंदावन में रहता थ। उसके दो बच्चे हैं। बेटी श्रेया मुरादाबाद में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। बेटा शौर्य बैंगलोर में बीटेक कर रहा है। सबसे छोटा बेटा महेश अपनी पत्नी आशु और बेटा कृष्णा और बेटी रिया के साथ रहता है। इसके दोनों बच्चे बाहर पढ़ते हैं।

पिस्टल से छाती में मारी गोली

घर पर नरेश शराब पीने जा रहा था। इस दौरान पिता सुरेश चंद्र अग्रवाल ने नरेश को शराब पीने से मना किया। इसके दोनों में विवाद होने लगा। विवाद काफी बढ़ गया। गुस्से में आकर नरेश ने 32 बोर की पिस्टल से पिता सुरेश चंद अग्रवाल की छाती में गोली मार दी।

इसी घर में सुरेश चंद्र अग्रवाल अपने परिवार के साथ रहते थे।

इसी घर में सुरेश चंद्र अग्रवाल अपने परिवार के साथ रहते थे।

गोली लगने से पिता घायल होकर वहीं पर गिर पड़े। यह देखकर नरेश घबरा गया। फिर नरेश ने अपनी उसी पिस्टल से खुद को भी कनपटी पर गोली मार ली। घायल होकर वह भी वहीं पर गिर पड़ा। पिस्टल लाइसेंसी है और नरेश के नाम पर है।

परिजन दोनों घायलों को लेकर वृंदावन के राम कृष्ण मिशन अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने पिता सुरेश चंद्र अग्रवाल और बेटे नरेश अग्रवाल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की है। साथ ही अन्य जानकारी जुटाई है।

बाप-बेटे में हुआ था झगड़ा

परिजन राकेश अग्रवाल ने बताया- मेरे चाचा की उनके बेटे ने हत्या कर दी है। फिर खुद भी गोली मार ली है। घर पर बाप-बेटे में झगड़ा हुआ था। इसी दौरान यह घटना हो गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *