Breaking
Fri. Jul 10th, 2026

स्कूल बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर, 2 महिलाओं की मौत:अलीगढ़ रोड पर हुआ हादसा, मथुरा में गमी में शामिल होने जा रहे थीं

मथुरा : मथुरा में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे बिरहाना गांव के पास तेज रफ्तार स्कूल बस ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली से अलग हो गया और ट्रॉली सड़क पर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

पुलिस के मुताबिक, राजस्थान के डीग जिले के अधेय्या खुर्द गांव के 24 ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से मथुरा के हरदपुर गांव में रिश्तेदारी में हुई मौत पर शोक व्यक्त करने आ रहे थे। बिरहाना गांव के पास पीछे से आ रही स्कूल बस ने ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रॉली पलट गई और उसमें बैठे कई लोग नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

बिरहाना गांव के पास तेज रफ्तार स्कूल बस ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉली पलट गई।

बिरहाना गांव के पास तेज रफ्तार स्कूल बस ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉली पलट गई।

ट्रॉली में सवार 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

ट्रॉली में सवार 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

अस्पताल में 2 महिलाओं ने तोड़ा दम

ट्रैक्टर चालक लक्ष्मण सिंह ने बताया- ट्रॉली में 24 लोग सवार थे। हादसे में प्रताप, नरेंद्र, विक्रम, रंगीला, अनीता समेत 12 से अधिक लोग घायल हुए। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान रजनी पत्नी अजय कुमार और शशि पत्नी नरेंद्र सिंह की मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज जारी है।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, जांच शुरू

हादसे की सूचना मिलते ही राया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु कराया। थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि स्कूल बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *