Breaking
Thu. Sep 3rd, 2026

योगी ने कान्हा बने बच्चों को टेडी बियर दिया:मथुरा में गोद में लेकर खीर खिलाई, सांसद हेमा मालिनी मुस्कुराती रहीं

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मथुरा पहुंचे। यहां वह बच्चों के अन्नप्राशन के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान योगी ने बच्चों का झुनझुना बजाया। कान्हा बने बच्चों को टेडी बियर गिफ्ट किए। उनको गोद में लेकर दुलारा और खीर खिलाई। इस दौरान पीछे खड़ी सांसद हेमा मालिनी मुस्कुराती रहीं।

इस मौके पर योगी ने कहा- पहले त्योहारों से पहले उपद्रव का डर रहता था। आज उपद्रव से पहले व्यवस्था की बात होती है। पिछले कुछ सालों में यूपी में कानून-व्यवस्था की स्थिति बदली है। अब त्योहारों से पहले लोगों के मन में डर नहीं, सुरक्षित माहौल को लेकर भरोसा रहता है।

मथुरा में सीएम योगी ने 1051 करोड़ लागत वाली 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही पीएम आवास योजना (शहरी) और सीएम आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को 72 करोड़ रुपए से ज्यादा की सहायता राशि बांटी।

सीएम योगी के साथ मंच पर कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, प्रभारी मंत्री संदीप सिंह, सांसद हेमा मालिनी, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, विधायक श्रीकांत शर्मा, एमएलसी योगेश नौहवार, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे और महानगर अध्यक्ष हरीशंकर यादव भी मौजूद रहे।

सीएम योगी ने बच्चों को गोद में लेकर दुलारा। उनका अन्नप्राशन कराया। इस दौरान पीछे खड़ी सांसद हेमा मालिनी मुस्कुराती रहीं।

सीएम योगी ने बच्चों को गोद में लेकर दुलारा। उनका अन्नप्राशन कराया। इस दौरान पीछे खड़ी सांसद हेमा मालिनी मुस्कुराती रहीं।

योगी ने संतों से मुलाकात कर उनका स्वागत-सम्मान किया। इस दौरान सपेरा समाज के लोगों ने सीएम को बीन भेंट की।

योगी ने संतों से मुलाकात कर उनका स्वागत-सम्मान किया। इस दौरान सपेरा समाज के लोगों ने सीएम को बीन भेंट की।

मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि श्री स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह कलाकारों के लिए वरदान साबित होगा।

मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि श्री स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह कलाकारों के लिए वरदान साबित होगा।

परंपरा बचे और आधुनिकता भी आए: हमारी कोशिश है कि आस्था भी रहे और आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो। परंपरा बचे और उसके साथ आधुनिकता भी आए। अयोध्या, काशी, मथुरा-वृंदावन, बरसाना, गोवर्धन, नंदगांव, बलदेव और विंध्याचल जैसे तीर्थस्थलों का विकास इसी सोच के साथ किया जा रहा है।

मथुरा में उपद्रव और अराजकता थी: आपको 16 जून, 2016 को हुआ जवाहर बाग कांड याद है। मथुरा में उस समय किस तरह का उपद्रव और अराजकता थी, यह सभी ने देखा था। इस घटना में 29 लोगों की जान गई थी। पुलिस के 2 जवान भी मारे गए थे। आज हालात बदल चुके हैं। प्रदेश में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया गया है। कानून-व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

भारत का इतिहास संघर्षों का रहा है: कोई भी राष्ट्र अपनी स्मृति, संस्कृति और अपनी जड़ों से मजबूत होता है। जिस समाज को अपनी जड़ों की जानकारी नहीं होती, वह आधुनिकता के नाम पर दूसरों की नकल करने लगता है। लेकिन जिसे अपनी विरासत का बोध होता है, वह दुनिया से सीखता है और दुनिया को सिखाता भी है। भारत का इतिहास केवल उपलब्धियों का इतिहास नहीं, यह संघर्षों का भी इतिहास है।

400 एकड़ में सिटी फॉरेस्ट विकसित करेंगे

सीएम योगी ने बताया- 84 कोस, 5 कोस और 3 वन परिक्रमा क्षेत्र के विकास का काम भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। हम ब्रज क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं विकसित कर रहे हैं।

वृंदावन क्षेत्र में करीब 400 एकड़ में सिटी फॉरेस्ट विकसित किया जा रहा है। यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मथुरा-वृंदावन के सौंदर्यीकरण और पर्यटन को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

सीएम योगी ने विरासत भी और विकास भी का नारा दिया

योगी बोले- हमारी विरासत संगीत में है, हमारी कला में है, हमारे दर्शन में है, गणित में है, विज्ञान में है, चिकित्सा में है, खगोल ज्ञान में है, हमारी लोक परंपराओं में है और हमारी ज्ञान परंपरा में है। इसीलिए डबल इंजन की सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में विकास का एक नया आयाम जोड़ा है-‘विरासत भी और विकास भी’, ‘आस्था भी और आर्थिकी भी’, यानी अर्थव्यवस्था भी। ‘परंपरा भी और परिवर्तन भी’-हम परंपरा के साथ आधुनिकता को भी जोड़ रहे हैं।

आज अयोध्या हो, काशी हो, मथुरा-वृंदावन हो, बरसाना, गोवर्धन, नंदगांव और बलदेव जैसे तीर्थ हों या विंध्याचल-हम सभी तीर्थस्थलों के विकास के साथ उनकी विरासत, संस्कृति और आस्था को संरक्षित करने का काम कर रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *