Breaking
Sun. Aug 30th, 2026

बरसाना में शुरू हुई राधा रानी रसोई:मान मंदिर करेगा रसोई का संचालन, प्रतिदिन 5 हजार भक्तों को कराया जाएगा भोजन

मथुरा : राधा रानी के दर्शन के लिए बरसाना में तीर्थ यात्रियों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। इसी संख्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने श्री जी मंदिर के निकट पहाड़ी पर राधा रानी रसोई जलपान गृह का निर्माण कराया था। 1 करोड़ 3 लाख रुपए की लागत से तैयार की गई इस रसोई का संचालन बरसाना के मान मंदिर को दिया गया है।

मथुरा के बरसाना में श्री जी के दर्शन को आने वाले भक्तों को नियमित रूप से जल पान के रूप में भोजन मिलेगा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की पहल पर राधा रानी रसोई का संचालन मान मंदिर को सौंप दिया है। यहां प्रतिदिन 5 हजार भक्त भोजन कर सकेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *