Breaking
Thu. Jan 22nd, 2026

यूपी BJP ने 750 नए मंडल अध्यक्ष का ऐलान किया:50% से ज्यादा नए चेहरे

लखनऊ : यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने संगठन की सर्जरी शुरू कर दी है। रविवार को दिल्ली में हुई बैठक के बाद यूपी में जिलेवार मंडल अध्यक्षों की नई तैनाती की लिस्ट जारी करनी शुरू कर दी है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बताया- प्रदेश में 1819 मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए जाने हैं। इसमें से 750 की लिस्ट जारी कर दी। बाकी, मंडल अध्यक्षों की लिस्ट भी जल्द जारी करेगी।

हालांकि, पार्टी सूत्रों ने बताया कि कुछ जिलों में पेंच फंसा हुआ है। यहां सहमति नहीं बन पाई। इस वजह से लिस्ट जारी नहीं की गई। नई लिस्ट के मुताबिक, 50% से अधिक मंडल अध्यक्ष बदले गए हैं। पिछड़ा वर्ग यानी OBC और दलित पर फोकस किया है।

कई जिलों में समुदायों के वोटर्स की संख्या के हिसाब से भी मंडल अध्यक्ष चुना गया है। मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति में महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने RSS को भी तवज्जो दी है। जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधायक और सांसद की भी सहमति ली गई।

मंडल अध्यक्ष के अलावा यूपी में भाजपा में जल्द ही संगठन स्तर पर और बड़े फेरबदल होने वाले हैं। जनवरी के तीसरे सप्ताह तक नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। साथ ही पार्टी 98 संगठनात्मक जिलों में जिलाध्यक्ष की नियुक्ति भी 15 जनवरी तक कर देगी।

कल दिल्ली में भाजपा की बैठक हुई थी। इसमें सीएम योगी और भूपेंद्र चौधरी शामिल हुए थे।

कल दिल्ली में भाजपा की बैठक हुई थी। इसमें सीएम योगी और भूपेंद्र चौधरी शामिल हुए थे।

मंडल अध्यक्षों को 2027 और पंचायत चुनाव की जिम्मेदारी

नए मंडल अध्यक्ष ही विधानसभा चुनाव 2027 में मंडल स्तर पर चुनाव प्रचार और प्रबंधन की कमान संभालेंगे। इससे पहले उन पर पंचायत चुनाव 2026 में पार्टी का परचम फहराने की भी बड़ी जिम्मेदारी होगी। चुनाव प्रभारी महेंद्रनाथ पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने रविवार देर रात जिलाध्यक्षों को सूची जारी करने की हरी झंडी दी।

पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने बताया कि पश्चिम के 19 संगठनात्मक जिलों में से 9 जिलों में मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। अवध क्षेत्र में सात जिलों में मंडल अध्यक्ष देर रात घोषित किए गए। लखनऊ सहित अन्य जिलों में मंडल अध्यक्ष आज घोषित किए जाएंगे। महेंद्रनाथ पांडेय ने मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति में सर्वसम्मति का प्रयास किया।

बीजेपी में बूथ अध्यक्ष के बाद मंडल अध्यक्ष दूसरी इकाई है। वास्तविक रूप में पार्टी के कार्यक्रम और अभियान को जमीन पर उतारने में मंडल अध्यक्ष की बड़ी भूमिका है। मंडल अध्यक्ष से ही पार्टी नई लीडरशिप तैयार करती है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सहित अन्य कई मंत्री, सांसद, विधायक भी मंडल अध्यक्ष पद से ही इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, 20 दिसंबर तक मंडल अध्यक्ष चुनाव पूरा होना था। लेकिन, एक-एक मंडल पर मंथन में ज्यादा समय लगने से अभी तक सभी 1819 मंडलों में निर्णय नहीं हुआ है।

देखिए लिस्ट-

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *