Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

अतीक-अशरफ की हत्या के बाद, सीएम योगी ने कहा- अब कोई माफिया UP में किसी को धमका नहीं सकता

लखनऊ : प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद-अशरफ की लाइव टीवी पर हत्या कर दी गई। यह घटना 15 अप्रैल शनिवार रात साढ़े दस बजे की है। 3 हमलावरों ने दोनों भाई को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ का पहला बयान सामने आया है।

सीएम योगी ने यूपी की कानून-व्यवस्था पर कहा, “पहले कुछ लोगों से लोग डरते थे, लेकिन अब कोई भी माफिया किसी को धमका नहीं सकता है। पहले उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब थी। साल 2017 से पहले प्रदेश में दंगे होते थे। यूपी में अब माफिया किसी को डरा नहीं सकते है।”

सीएम योगी ने कहा कि जो माफिया पहले संकट थे, वो अब खुद संकट में है। हमारी सरकार में यूपी में एक बार भी कर्फ्यू नहीं लगा है। अब किसी जनपद के नाम से डर नहीं है। यूपी अब विकास के लिए जाना जाता है। पहले यूपी की कानून व्यवस्था खराब थी। लोक भवन में पीएम मित्र योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के सामने एमओयू साइन हुआ।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *