Breaking
Wed. Sep 30th, 2026

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या, कुछ दिन पहले ही रखा नौकर फरार

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सूरज नगर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सेवानिवृत्त आईएएस (IAS) अधिकारी राकेश अग्रवाल की उनके ही घर में गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रातीबड़ थाना पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

नौकर पर संदेह

मिली जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ सूरज नगर स्थित निज निवास पर रहते थे। शुरुआती जांच में घर पर काम करने वाले एक नौकर पर शक जताया जा रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वो घटना के बाद से गायब है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *