Breaking
Sun. Jul 26th, 2026

योगी और भूटान नरेश ने संगम में डुबकी लगाई

दैनिक उजाला, प्रयागराज : सीएम योगी और भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने संगम में डुबकी लगाई है। इसके बाद गंगा पूजन और आरती की, फिर अक्षयवट पहुंचे। वहां दर्शन-पूजन किया।

योगी और भूटान नरेश के साथ लखनऊ से विमान से बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग से महाकुंभ आए। अरैल घाट से बोट में सवार होकर संगम गए और स्नान किया। इस दौरान भूटान नरेश ने योगी के साथ पक्षियों को दाना खिलाया और फोटो भी खिंचवाई।

योगी के दौरे को देखते हुए लेटे हनुमान मंदिर और अक्षयवट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है। शाम 4 बजे के बाद खोला जाएगा। 5 फरवरी को पीएम मोदी महाकुंभ आ रहे हैं, ऐसे में योगी हेलीपैड से लेकर अरैल घाट और संगम नोज तक की व्यवस्था को भी देखेंगे।

महाकुंभ का आज 23वां दिन है। अब तक 37 करोड़ लोग डुबकी लगा चुके हैं। आज सुबह 10 बजे तक 42 लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। कल यानी वसंत पंचमी पर 2.33 करोड़ लोगों ने स्नान किया।

इधर, 29 जनवरी को हुई भगदड़ से संबंधित अफवाह फैलाने के आरोप में प्रयागराज पुलिस ने 8 लोगों पर केस दर्ज किया गया। इन्होंने अपने X अकाउंट और इंस्टाग्राम आईडी से वीडियो-फोटो अपलोड किए थे।

तस्वीरें देखिए-

तस्वीर संगम नोज घाट की है। सुबह संगम में स्नान करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

तस्वीर संगम नोज घाट की है। सुबह संगम में स्नान करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

प्रयागराज रवाना होने से पहले सीएम योगी ने बुके देकर भूटान नरेश का स्वागत किया।

प्रयागराज रवाना होने से पहले सीएम योगी ने बुके देकर भूटान नरेश का स्वागत किया।

महाकुंभ से चर्चा में मोनालिसा की टी-शर्ट बिक रही है। इसकी कीमत 200-250 रुपए है।

महाकुंभ से चर्चा में मोनालिसा की टी-शर्ट बिक रही है। इसकी कीमत 200-250 रुपए है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *