Breaking
Tue. Jun 16th, 2026

बलदेव में समाजवादी पार्टी ने हवन-पूजन के साथ मनाई विश्वकर्मा जयंती

मथुरा/बलदेव : बलदेव स्थित विधानसभा पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव (सांस्कृतिक प्रकोष्ठ) गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में हवन-पाठ एवं पूजन कर विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने श्रमिकों और कारीगरों की समृद्धि की कामना की।

राष्ट्रीय सचिव गौरव पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में श्रमिक भाइयों के साथ अन्याय हो रहा है, उनकी आवाज़ दबाई जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर श्रमिकों और कारीगरों के हितों की रक्षा की जाएगी, उनके लिए नए-नए रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे और उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।

इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव किशनपुरिया, सपा नेता अनिल अग्रवाल, यूथ के पूर्व जिला अध्यक्ष राघव ठाकुर, धारा सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ पांडे, पीतांबर पांडे, गणेश पांडे, डॉ. अत्येंद्र कुमार, जितेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *