Breaking
Sun. May 17th, 2026

संस्कृति विवि पर हुआ सनातन एकता यात्रा का जबरदस्त स्वागत

मथुरा : सनातन एकता यात्रा शुक्रवार की रात्रि संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंची। संस्कृति आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के द्वार पर विवि के कुलाधिपति डा सचिन गुप्ता और सीईओ डा. मीनाक्षी शर्मा ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का भारतीय परंपराओं के साथ भावभीना स्वागत किया गया।

लाखों लोगों के साथ गगनभेदी जयश्री राम के नारे लगाती सनातन एकता यात्रा छाता क्षेत्र में आगे बढ़ती हुई रात्रि लगभग दस बजे संस्कृति विश्वविद्यालय के इर्द गिर्द बने विश्राम स्थल पर पहुंची।

संस्कृति आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के निकट बने विशाल मंच पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने अपने ओजस्वी संबोधन से इस विशाल जन समूह को सम्बोधित किया।

उन्होंने विशेषकर सनातन एकता की आवश्यकता पर अपने गंभीर विचार व्यक्त किए। मंच पर मृदुल कांत शास्त्री, देवकी नंदन ठाकुर,बॉलिवुड की प्रसिद्ध अदाकारा शिल्पा शेट्टी, राजपाल यादव, एकता कपूर के साथ संस्कृति विश्विद्यालय के कुलाधिपति डॉ सचिन गुप्ता और सीईओ डा. मीनाक्षी शर्मा भी मौजूद रहीं।

संस्कृति वेलनेस सेंटर में किया भोजन और विश्राम
सनातन एकता यात्रा के प्रणेता बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने अपना सात्विक रात्रि भोजन संस्कृति वेलनेस सेंटर में हनुमान गढ़ी के महंत रज्जू जी, राजपाल यादव, संस्कृति विश्विद्यालय के कुलाधिपति डॉ सचिन गुप्ता, सीईओ डा. मीनाक्षी शर्मा आदि के साथ किया। इसके बाद उन्होंने विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त संस्कृति वेलनेस सेंटर में ही रात्रि विश्राम किया।

संस्कृति विवि का धन्यवाद

संस्कृति विश्विद्यालय के स्वागत से अभिभूत बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने धन्यवाद देते हुए कहा कि यहां सभी व्यवस्थाएं बहुत सुंदर थीं, अच्छी थीं।

उन्होंने बड़ी देर से उनका इंतजार कर रहे विद्यार्थियों से कहा कि इस देश के दो ही रीयल हीरो हैं ध्यान रखना, सरहद पर डटा जवान और खेतों में खड़ा किसान। उन्होंने कहा छुआ छूत मिटाकर हम सभी सनातनियों को एक होना है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *