Breaking
Sun. Aug 16th, 2026

फेसबुक ने हटाया PM मोदी का NEET पेपर लीक पर संबोधन वाला Video, हंगामा मचा तो जारी किया बयान, माफी मांगी

  • META ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री मोदी के छात्रों को संबोधन वाला वीडियो हटाने पर माफी मांगी है, पीएम मोदी के इस वीडियो को फेसबुक पर फिर से अपलोड कर दिया गया है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर देश के युवाओं को संबोधित किया था और एक सेल्फी वीडियो को पोस्ट किया था जिसने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। हालांकि, इस वीडियो को मेटा ने फेसबुक से हटा दिया। जब लोगों के नजर पड़ी तो वीडियो को हटाने को लेकर हंगामा मच गया। इस पूरे विवाद पर अब मेटा ने बयान जारी किया है और माफी मांगी है। आइए जानते हैं कि मेटा ने क्या कहा है।

मेटा ने क्या बताया?

मेटा ने फेसबुक पर PM मोदी का वीडियो ब्लॉक किए जाने पर बयान जारी किया है। मेटा के प्रवक्ता ने कहा, “वह कंटेंट गलती से हटा दिया गया था और अब उसे बहाल कर दिया गया है।” सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार ने इस घटना का संज्ञान लिया है और मामले को बहुत गंभीरता से लिया है। सरकार इस मामले की जांच कर रही है और मेटा के अधिकारियों से जवाब भी मांगा गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *