Breaking
Thu. Apr 16th, 2026

बिहार चुनाव में महागठबंधन की बढ़ी मुश्किलें, AAP ने अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान

  • अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम बिहार में चुनाव लड़ेंगे और सरकार बनाएंगे।
  • हमने पंजाब में भी यह करके दिखाया है और अगली बार भी हमारी सरकार बनेगी।

दैनिक उजाला डेस्क: बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने है। विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ गई है। लोकसभा में इंडिया गठबंधन का हिस्सा रही आम आदमी पार्टी बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी। इस बात का आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है। केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम बिहार में अकेले चुनाव लड़ेंगे, जीतेंगे और सरकार बनाएंगे। बता दें कि आप सुप्रीमो केजरीवाल ने यह घोषणा गुजरात दौरे के दौरान की। 

मीडिया को संबोधित करते हुए आप सुप्रीम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बिहार में आम आदमी पार्टी अकेले चुनव लड़ेगी। इंडिया गठबंधन केवल लोकसभा चुनावों के लिए था। अब कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं है। अगर गठबंधन था तो कांग्रेस ने विसावदर उपचुनाव क्यों लड़ा। वे हमें हराने आए थे। भाजपा ने हमें हराने और वोट काटने के लिए कांग्रेस को भेजा था।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम बिहार में चुनाव लड़ेंगे और सरकार बनाएंगे। हमने पंजाब में भी यह करके दिखाया है और अगली बार भी हमारी सरकार बनेगी। गुजरात में भी विधानसभा चुनाव में जीतेंगे और सरकार बनाएंगे। 

दिल्ली में भी अकेले लड़ा चुनाव

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब लोकसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी अकेले विधानसभा चुनाव लड़ रही है। इससे पहले दिल्ली में भी अकेले ही विधानसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत चली थी, लेकिन सीट शेयरिंग नहीं होने के कारण दोनों पार्टियों में गठबंधन नहीं हुआ। वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव भी दोनों पार्टियों ने अलग-अलग होकर लड़ा था। दिल्ली में अलग-अलग चुनाव लड़ने से आप को नुकसान हुआ था और विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *