Breaking
Sat. Apr 25th, 2026

बारिश से अजमेर दरगाह के बरामदे की छत गिरी:केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड, 40 लोगों का रेस्क्यू

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ : मौसम विभाग ने आज राजस्थान-मध्य प्रदेश समेत 11 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में पिछले 4 दिन से बारिश का दौर जारी है। बुधवार को भारी बारिश के बाद अजमेर शरीफ दरगाह परिसर में 2 फीट पानी भर गया।

वहीं, भारी बारिश के दौरान दरगाह परिसर में बने बरामदे की छत का एक हिस्सा भी ढह गया। हालांकि, इस दौरान किसी को चोट नहीं आई। दरगाह कमेटी ने उस हिस्से में लोगो की आवाजाही बंद कर दी है।

उत्तराखंड में केदारनाथ मार्ग पर बुधवार रात सोनप्रयाग के पास लैंडस्लाइड हुई और रास्ता बंद हो गया। इस दौरान 40 श्रद्धालु फंस गए। ​​SDRF की टीम मौके पर पहुंची और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बादल फटने और बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। अब भी 34 लोग लापता हैं। बुधवार को 6 और शव मिले। खराब मौसम के चलते राहत कार्य में दिक्कत आ सकती है, क्योंकि मौसम विभाग ने कई जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है।

इधर, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने बुधवार को सी-फ्लड नामक वेब-आधारित फ्लड फोरकास्टिंग सिस्टम शुरू किया। यह बाढ़ आने से दो दिन पहले गांवों को अलार्म बजाकर अलर्ट कर सकता है।

मौसम की तस्वीरें…

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बादल फटने और बाढ़ की वजह से कई लोग बेघर हो गए हैं।

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बादल फटने और बाढ़ की वजह से कई लोग बेघर हो गए हैं।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इससे नदी किनारे बने छोटे-छोटे मंदिर और मकान पानी में डूब गए।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इससे नदी किनारे बने छोटे-छोटे मंदिर और मकान पानी में डूब गए।

उत्तराखंड के सोनप्रयाग में SDRF ने केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड के बाद 40 लोगों का रेस्क्यू किया।

उत्तराखंड के सोनप्रयाग में SDRF ने केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड के बाद 40 लोगों का रेस्क्यू किया।

मध्य प्रदेश के भोपाल में तेज बारिश के चलते बढ़े तालाब का वाटर लेवल बढ़ गया है।

मध्य प्रदेश के भोपाल में तेज बारिश के चलते बढ़े तालाब का वाटर लेवल बढ़ गया है।

अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में छत का हिस्सा गिरने के बाद मलबा बिखर गया। बाद में इस हिस्से में लोगों की आवाजाही रोक दी गई।

अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में छत का हिस्सा गिरने के बाद मलबा बिखर गया। बाद में इस हिस्से में लोगों की आवाजाही रोक दी गई।

बनासकांठा में कई इलाकों में पानी भरा है। कई घरों में तीन से चार फीट तक पानी भरा है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

बनासकांठा में कई इलाकों में पानी भरा है। कई घरों में तीन से चार फीट तक पानी भरा है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

बागेश्वर धाम में टेंट गिरा, श्रद्धालु की मौत; भगदड़ में 8 घायल

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में गढ़ा गांव स्थित बागेश्वर धाम परिसर में टेंट गिर गया। लोहे का एंगल सिर में लगने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि भगदड़ में 8 लोग घायल हुए हैं।

हादसा गुरुवार सुबह करीब 7 बजे आरती के बाद हुआ। बारिश से बचने के लिए श्रद्धालु टेंट के नीचे इकट्ठा हुए थे, इस टैंट में पानी भर गया और गिर गया। पूरी खबर पढ़ें…

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *