Breaking
Mon. May 25th, 2026

देश में आज से नौतपा, गर्मी-हीटवेव बढ़ेगी:महाराष्ट्र का ब्रह्मपुरी 47.2°C के साथ देश में सबसे गर्म

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ : देश में आज से नौतपा की शुरुआत भी हो गई है। इसका मतलब है कि अगले 9 दिन और ज्यादा गर्मी रहेगी। हीटवेव और तापमान भी बढ़ेगा। तापमान 45°C से ज्यादा बना रह सकता है।

रविवार को महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र का ब्रह्मपुरी लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 47.2°C रहा, जो सामान्य से 4.6°C ज्यादा है।

उत्तर प्रदेश में बांदा 46.8°C तापमान के साथ सबसे गर्म जिला रहा। इसके अलावा, प्रयागराज और उरई में 45.6°C, झांसी में 45.6°C, आगरा में 45.4°C और हमीरपुर में 45.2°C तापमान रिकॉर्ड हुआ।

MP के दो शहरों, नौगांव और खजुराहो में सबसे ज्यादा तापमान 45.8°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर और मध्य भारत में 29 मई से मौसम बदल सकता है। बारिश की संभावना है।

नौतपा में तेज गर्मी से बीमार होने का रिस्क

देश में आज से नौतपा शुरू हो रहे हैं। इसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर होता है क्योंकि इन 9 दिनों गर्मी और हीटवेव और तेज हो जाती है। इसका असर हमारे हार्ट से लेकर ब्रेन तक होता है। इसलिए नौतपा में डेली रूटीन और खानपान में छोटे-छोटे बदलाव करना जरूरी हैं।

गर्मी में बढ़ जाता है नोज ब्लीडिंग का रिस्क

गर्मियों में टेम्परेचर हाई होने से हवा रूखी हो जाती है। इससे सांस लेते समय नाक की म्यूकस लेयर इरिटेट होने लगती है। इसके कारण ब्लड वेसल्स फटने से कभी-कभार नाक से ब्लड आ सकता है। नाक से खून आने पर तुरंत क्या करें? किन लोगों को ज्यादा रिस्क होता है?

मौसम

26 मई:

  • हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में हीटवेव चलने की आशंक है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में उमस भरी गर्मी परेशान करेगी।
  • अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, केरलम, लक्षद्वीप, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है। बिहार में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। आंध्र प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, बंगाल में गरज के साथ तूफान का अलर्ट है।

27 मई:

  • छत्तीसगढ़, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब और महाराष्ट्र में हीटवेव चलने की आशंका।
  • बिहार, केरलम, असम, मेघालय में भारी बारिश का अलर्ट है। 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।
  • आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं और बिजली चमकने के साथ बारिश हो सकती है।
छत्तीसगढ़ के पाली में अधिकतम तापमान 43°C पहुंचा। नौकोनिया तालाब के किनारे 150 से ज्यादा चमगादड़ हीट स्ट्रोक से मारे गए।

छत्तीसगढ़ के पाली में अधिकतम तापमान 43°C पहुंचा। नौकोनिया तालाब के किनारे 150 से ज्यादा चमगादड़ हीट स्ट्रोक से मारे गए।

जालंधर में वीकेंड पर लोग गर्मी और उमस से राहत पाने के लिए वॉटर पार्क पहुंचे।

जालंधर में वीकेंड पर लोग गर्मी और उमस से राहत पाने के लिए वॉटर पार्क पहुंचे।

पटियाला रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति गर्मी से राहत पाने के लिए पानी पीता नजर आया।

पटियाला रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति गर्मी से राहत पाने के लिए पानी पीता नजर आया।

वाराणसी में रविवार को लोग हीटवेव के बीच सड़कों पर छाता लेकर चलते दिखाई दिए।

वाराणसी में रविवार को लोग हीटवेव के बीच सड़कों पर छाता लेकर चलते दिखाई दिए।

पटना में लोग रविवार को तेज गर्मी से बचने के लिए खुद को ढंककर निकलते नजर आए।

पटना में लोग रविवार को तेज गर्मी से बचने के लिए खुद को ढंककर निकलते नजर आए।

प्रयागराज में रविवार को ट्रैफिक पुलिसकर्मी तेज धूप और गर्मी के बीच प्यास बुझाता दिखा।

प्रयागराज में रविवार को ट्रैफिक पुलिसकर्मी तेज धूप और गर्मी के बीच प्यास बुझाता दिखा।

उत्तराखंड के देहरादून स्थित सहस्त्रधारा झरने में नहाने के लिए रविवार को लोगों की भीड़ उमड़ी।

उत्तराखंड के देहरादून स्थित सहस्त्रधारा झरने में नहाने के लिए रविवार को लोगों की भीड़ उमड़ी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *