Breaking
Mon. May 18th, 2026

वीडी सतीशन केरलम CM बने: 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट शपथ ले रही; राहुल-प्रियंका समेत लेफ्ट, बीजेपी के नेता भी मौजूद

तिरुवनंतपुरम: केरल की नव निर्वाचित सरकार का आज तिरुवनंतपुरम सेंट्रल स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत कांग्रेस के तमाम सीनियर नेता मौजूद रहे। समारोह में वीडी सतीशन ने सीएम पद की शपथ ली। 

केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद वीडी सतीशन को बधाई दी।

किन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

शपथ ग्रहण समारोह में 20 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने भी शपथ ली, जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन और केपीसीसी प्रमुख सनी जोसेफ के साथ-साथ इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के नेता पीके कुन्हालीकुट्टी, पीके बशीर, एन समसुद्दीन, केएम शाजी और वीई अब्दुल गफूर शामिल थे।

मॉन्स जोसेफ, शिबू बेबी जॉन, अनूप जैकब, सीपी जॉन, एपी अनिल कुमार, टी सिद्दीकी, पीसी विष्णुनाथ, रोजी एम जॉन, बिंदू कृष्णा, एम लिजू, केए थुलसी और ओ जे जनीश ने भी शपथ ली।

कौन संभालेगा विधानसभा अध्यक्ष का पद?

सतीशान ने घोषणा की थी कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थिरुवनचूर राधाकृष्णन विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे, जबकि शनिमोल उस्मान उपाध्यक्ष होंगे। विधायक अपू जॉन जोसेफ को सरकार का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है।

शपथ ग्रहण से पहले सतीशन ने राहुल और खड़गे का हाथ पकड़कर केरलम में कांग्रेस की जीत का प्रदर्शन किया।

शपथ ग्रहण से पहले सतीशन ने राहुल और खड़गे का हाथ पकड़कर केरलम में कांग्रेस की जीत का प्रदर्शन किया।

शपथ ग्रहण के दौरान प्रियंका गांधी गर्मी से परेशान दिखीं।

शपथ ग्रहण के दौरान प्रियंका गांधी गर्मी से परेशान दिखीं।

तिरुवनंतपुरम में तापमान 30 डिग्री है और ह्यूमिडिटी (उमस) 77% है।

तिरुवनंतपुरम में तापमान 30 डिग्री है और ह्यूमिडिटी (उमस) 77% है।

शपथ लेने के बाद जब सतीशन राहुल के पास गए तो उन्होंने गले लगाकर बधाई दी और कान में कुछ कहा।

शपथ लेने के बाद जब सतीशन राहुल के पास गए तो उन्होंने गले लगाकर बधाई दी और कान में कुछ कहा।

राहुल के बाद सतीशन खड़गे, CM सिद्धामैया, CM रेवंत रेड्‌डी, वेणुगोपाल, पिनराई विजयन, CM सुक्खु और डीके शिवकुमार से मुलाकात की।

राहुल के बाद सतीशन खड़गे, CM सिद्धामैया, CM रेवंत रेड्‌डी, वेणुगोपाल, पिनराई विजयन, CM सुक्खु और डीके शिवकुमार से मुलाकात की।

कैबिनेट में 14 नए चेहरे

केरलम की कैबिनेट में 14 विधायक पहली बार मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। इसमें सीपी जॉन और एन शमसुद्दीन, केएम शाजी, पीके बशीर और वीई अब्दुल गफूर, पीसी विष्णुनाथ, रोजी एम जॉन, बिंदु कृष्णा, टी सिद्दीकी, केए थुलसी और ओजे जनीश शामिल हैं।

कांग्रेस ने स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पद भी अपने पास रखे हैं। तिरुवनचूर राधाकृष्णन को विधानसभा स्पीकर और शनिमोल उस्मान को डिप्टी स्पीकर बनाया गया है।

केरलम विधानसभा में विधायकों का शपथ ग्रहण के बाद 22 मई को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। राज्यपाल का नीतिगत संबोधन 29 मई को निर्धारित है, और राज्य का बजट 5 जून तक पेश किए जाने की संभावना है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *