Breaking
Sun. Aug 2nd, 2026

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में पहलगाम जैसा हमला:आतंकियों ने 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मारी, दोनों छत्तीसगढ़ के थे

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार को पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे प्रवासी मजदूरों के नाम पूछे, फिर छत्तीसगढ़ के दो हिंदू मजदूरों को समूह से अलग करके गोली मार दी। हमले में एक मजदूर की मौके पर और दूसरे मजदूर की अस्पताल में मौत हो गई।

मारे गए युवक की पहचान 24 साल के दीपक रात्रे और 28 साल के भूपेंद्र के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार, हमला कुलगाम से करीब 20 किलोमीटर दूर केलाम में हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक, 10-12 राउंड फायर की आवाज सुनी गई। आतंकियों ने हमले से पहले रेकी करके ये इलाका चुना था।

घटना के समय वहां कई प्रवासी मजदूर मौजूद थे, लेकिन हिंदू सिर्फ यही दोनों थे। आतंकी हमले की खबर के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। वहीं पुलिस की गाड़ियां आतंकियों की तलाश में जुट गई हैं।

तस्वीरें अनंतनाग मेडिकल कॉलेज की हैं, जहां दूसरे घायल मजदूर का इलाज चल रहा है।

तस्वीरें अनंतनाग मेडिकल कॉलेज की हैं, जहां दूसरे घायल मजदूर का इलाज चल रहा है।

पुलिस और सेना के जवानों की गाड़ियां पूरे इलाके की छानबीन कर रही हैं।

पुलिस और सेना के जवानों की गाड़ियां पूरे इलाके की छानबीन कर रही हैं।

एक आतंकी के पाकिस्तानी होने की आशंका

  • सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसियों को हमले में एक स्थानीय और एक पाकिस्तान के आतंकी के शामिल होने का संदेह है। शुरुआती जांच का फोकस मोहम्मद लतीफ पर है।
  • वह पिछले साल लश्कर-ए-तैयबा/द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) में शामिल हुआ था। मामले की जांच जारी है। अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
  • जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मृतकों के परिवार को पहले से दिए जा रहे ₹6 लाख के मुआवजा के अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष से भी ₹10 लाख की राशि दी जाएगी।

यूपी-बिहार समेत 6 राज्यों से आते हैं सबसे ज्यादा मजदूर

  • करीब 3–5 लाख प्रवासी मजदूर हर साल मौसमी या अस्थायी काम के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंचते हैं।
  • इनमें सबसे ज्यादा मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ से आते हैं।
  • ये कंस्ट्रक्शन, ईंट-भट्ठों, सड़क परियोजनाओं, बागवानी, कृषि, होटल-पर्यटन और छोटे उद्योगों में काम करते हैं।

जम्मू-कश्मीर में हाल की दो आतंकी घटनाएं

  • 18 जुलाई: राजौरी LoC पर घुसपैठ की कोशिश: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में LoC पर 17 जुलाई की रात संदिग्ध गतिविधि देख भारतीय सेना ने फायरिंग की।तारकुंडी फॉरवर्ड इलाके में करीब डेढ़ घंटे तक रुक-रुककर गोलीबारी हुई। सेना का दावा था कि आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।
  • 8 जुलाई: शोपियां लश्कर कमांडर जाकिर अहमद ढेर: सुरक्षाबलों ने शोपियां में मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर जाकिर अहमद गनी को मार गिराया। वह पहलगाम आतंकी हमले के बाद जारी 14 मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची में शामिल था। यह सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF का जॉइंट ऑपरेशन था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *