प्रयागराज : प्रधानमंत्री ने संगम नोज पर गंगा पूजन के दौरान मां गंगा को दूध अर्पित किया और साड़ी चढ़ाई। प्रधानमंत्री ने UP के CM योगी आदित्यनाथ के साथ नाव पर सवारी भी की। मोदी की महाकुंभ यात्रा करीब 2 घंटे की रही।
संगम तक नाव यात्रा

प्रधानमंत्री मोदी सुबह करीब 11 बजे महाकुंभ में पहुंचे। नाव से उन्होंने संगम तट तक यात्रा की।

प्रधानमंत्री की नाव यात्रा के दौरान UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साथ थे।

PM मोदी ने संगम तट पर खड़े श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया।

नाव यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और साथ UP के CM योगी आदित्यनाथ।
त्रिवेणी में लगाई डुबकी

संगम में पहुंचने के कुछ देर बाद मोदी ने अकेले ही डुबकी लगाई।

उन्होंने डुबकी लगाने के बाद जल अर्पित किया। इस महाकुंभ में मोदी की यह पहली यात्रा है।

मोदी करीब एक घंटे तक संगम तट पर रहे। डुबकी लगाने के बाद प्रार्थना की।

डुबकी लगाने के दौरान मोदी के हाथ और गले में रुद्राक्ष की माला दिखी।

सूर्य को जल अर्पित करने के बाद उन्होंने 5 मिनट तक मंत्रोच्चार किया।
40 मिनट तक गंगा पूजन

संगम में डुबकी के बाद के बाद मोदी ने गंगा पूजन किया। यहां उनका 40 मिनट का प्रोग्राम था।

पीएम मोदी ने गंगा नदी में जल और दूध का अर्पण किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने गंगा पूजन के दौरान दूध और साड़ी का चढ़ावा चढ़ाया।

हिमाचली टोपी में लोगों का अभिवादन

गंगा की पूजा के बाद प्रधानमंत्री मोदी हिमाचली टोपी में नजर आए।

महाकुंभ से दिल्ली रवाना होते वक्त PM मोदी ने वहां खड़े लोगों का अभिवादन किया।