Breaking
Mon. Jul 20th, 2026

वांगचुक को सफदरजंग से शिफ्ट करने की मांग:पत्नी की हाईकोर्ट में याचिका, सोनम का X पर पोस्ट- 20 जुलाई को आजादी का दूसरा आंदोलन

नई दिल्ली : दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक की पत्नी ने उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की मांग की है। पत्नी गीतांजलि आंगमो ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। आंगमो का कहना है कि उन्हें सफदरजंग अस्पताल पर भरोसा नहीं है। यह एक गैरकानूनी डिटेंशन जैसा बन गया है।

दिल्ली पुलिस शनिवार सुबह वांगचुक को जंतर-मंतर से उठाकर सफदरजंग अस्पताल ले गई थी। अस्पताल में भी वांगचुक की भूख हड़ताल जारी है। रविवार को उनकी भूख हड़ताल का 22वां दिन है। उन्होंने ड्रिप, ओआरएस और दवा लेने से इनकार कर दिया है।

उधर जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन जारी है। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके भी भूख हड़ताल कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने 20 जुलाई को संसद तक मार्च निकालने की बात कही है।

सोनम वांगचुक की तरफ से उनके सोशल मीडिया पर लिखा गया कि 20 जुलाई को आजादी का दूसरा आंदोलन है। पेपर लीक जैसे अन्याय से आजादी और मेरी अवैध हिरासत जैसे डर से आजादी।

CJP और वांगचुक 28 जून से NEET पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करने और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के समर्थन में आमरण अनशन पर हैं।

वांगचुक को उठाने के लिए देर रात 1:30 बजे आदेश मिला था

पुलिस चादर पर ही वांगचुक को उठाकर एंबुलेंस तक ले गई। फिर सफदरजंग अस्पताल में एडमिट कराया।

पुलिस चादर पर ही वांगचुक को उठाकर एंबुलेंस तक ले गई। फिर सफदरजंग अस्पताल में एडमिट कराया।

दिल्ली पुलिस के आयुक्त अनुराग कुमार के पद संभालने के 24 घंटे में वांगचुक को धरना स्थल से उठवाकर अस्पताल पहुंचा दिया गया। सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार रात 1:30 बजे इसके निर्देश मिले। फिर नई दिल्ली जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंदिर मार्ग थाने में रणनीति बनाई।

एक मिनट में बिना टकराव के वांगचुक को कैसे एम्बुलेंस तक ले जाएं, इसकी रिहर्सल की। जैमर लगाने पर भी चर्चा हुई, ताकि कार्रवाई के वीडियो न फैलें। सुबह 5 बजे अधिकारी जंतर-मंतर पहुंचें। वहां अंतिम ब्रीफिंग दी। फिर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी सफेद चादरें लेकर मंच पर चढ़ गए। कार्रवाई की वीडियोग्राफी से बचने के लिए चादरों का इस्तेमाल किया गया।

जंतर-मंतर पर रातभर प्रदर्शनकारी जमे रहे। ऐसी खबरें थी कि पुलिस देर रात कार्रवाई कर अनशन खत्म कर सकती है। एक महिला युवाओं को हाथ के पंखें से हवा करते देखी गई।

जंतर-मंतर पर रातभर प्रदर्शनकारी जमे रहे। ऐसी खबरें थी कि पुलिस देर रात कार्रवाई कर अनशन खत्म कर सकती है। एक महिला युवाओं को हाथ के पंखें से हवा करते देखी गई।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके रविवार को सोनम वांगचुक की तस्वीर लेकर भूख हड़ताल पर बैठे। यह उनकी भूख हड़ताल का दूसरा दिन है।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके रविवार को सोनम वांगचुक की तस्वीर लेकर भूख हड़ताल पर बैठे। यह उनकी भूख हड़ताल का दूसरा दिन है।

प्रदर्शनकारियों को जहां जगह मिली, वहीं सो गए। कुछ लोग मच्छरदानी लेकर पहुंचे थे। बताया गया कि सभी ने शिफ्ट में अपनी नींद पूरी की।

प्रदर्शनकारियों को जहां जगह मिली, वहीं सो गए। कुछ लोग मच्छरदानी लेकर पहुंचे थे। बताया गया कि सभी ने शिफ्ट में अपनी नींद पूरी की।

नवीन पटनायक बोले- केंद्र छात्रों से बातचीत करे

बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक ने रविवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह परीक्षाओं के आयोजन में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ सार्थक बातचीत शुरू करे और संसद में इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा कराई जाए।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन का हवाला देते हुए, पटनायक ने कहा कि छात्रों को अपनी चिंताओं को शांतिपूर्ण ढंग से व्यक्त करने के लिए एक मंच दिया जाना चाहिए।

संजय सिंह ने कहा- संसद में वांगचुक की मांगों पर चर्चा हो

आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने X पर एक पोस्ट कर लिखा कि उन्होंने राज्यसभा सभापति से संसद में पेपर लीक और सोनम वांगचुक की मांगों पर चर्चा की मांग की।

वांगचुक की पत्नी ने लिखा- एक शिक्षक को उनके काम की सजा मिली

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने रविवार को इंडियन एक्सप्रेस अखबार में एक आर्टिकल लिखा। उन्होंने लिखा कि सोनम कोई आम प्रदर्शनकारी नहीं हैं, बल्कि एक शिक्षक हैं। यह अनशन उनके 30 साल के उस काम में एक दर्दनाक रुकावट है जो वह देश के बच्चों को जिंदगी से सीखने वाली शिक्षा देने के लिए कर रहे थे।

पुलिस द्वारा सोनम वांगचुक को जबरन सफदरजंग अस्पताल ले जाने पर उन्होंने कहा कि अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात है और उनकी हर गतिविधि पर पाबंदी है। यह मेडिकल केयर कम और नजरबंदी ज्यादा लग रही है।

मनीष सिसोदिया भी CJP के प्रदर्शन में शामिल होंगे

आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया आज दोपहर 3 बजे दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहे CJP के विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। कल पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी वीडियो जारी कर सोनम वांगचुक को अस्पताल भेजे जाने का विरोध किया था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *