Breaking
Sun. Apr 19th, 2026

ममता बोलीं- पीएम ने राष्ट्र संबोधन में चुनाव प्रचार किया:चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे; मोदी बोले- जिसने आरक्षण का विरोध किया, उसे वोट से सजा दो

कोलकाता/चेन्नई : पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर राजनीतिक प्रचार के लिए सरकारी मशीनरी का ‘गलत इस्तेमाल’ करने का आरोप लगाया। हुगली जिले के तारकेश्वर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, ममता ने कहा कि मोदी ने महिला आरक्षण बिल के संबंध में राष्ट्र के नाम अपने संबोधन के जरिए भाजपा का प्रचार किया। हम चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराएंगे।

उधर पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- तृणमूल सरकार ने बंगाल की बेटियों को धोखा दिया है। महिलाएं आने वाले विधानसभा चुनावों में इसकी सजा जरूर देंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल की ममता सरकार नहीं चाहती बंगाल की बेटियां ज्यादा संख्या में सांसद बनें। इसलिए संसद में आरक्षण से जुड़ा कानून पारित नहीं होने दिया।

पीएम मोदी की आज बंगाल में 4 रैलियां और जनसभाएं हैं। बिष्णुपुर, पुरुलिया, झाड़ग्राम में रैली कर चुके हैं। शाम को मेदिनीपुर जाएंगे।

पीएम ने कहा कि मैं टीएमसी के लोगों को आखिरी मौका दे रहा हूं अपने अपने थाने में आत्मसमर्पण कर दो। क्योंकि 4 मई के बाद कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा।

असम CM हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, भारतीय मुसलमान हमें बड़ी संख्या में वोट देते हैं। मुझे लगता है कि पश्चिम बंगाल में BJP ‘दोहरा शतक’ लगाएगी और असम में ‘शतक’।

भिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी TVK ने, हाई-प्रोफाइल एडप्पाडी विधानसभा सीट पर एक निर्दलीय उम्मीदवार को आधिकारिक तौर पर अपना समर्थन दिया है।

पीएम बोले- 15 साल में टीएमसी सरकार ने कुछ नहीं दिया

पीएम ने कहा- टीएमसी की निर्मम सरकार को आपने 15 साल दिए। 15 साल कम समय नहीं होता है। 15 साल में टीएमसी सरकार ने आपको क्या दिया, आदिवासी क्षेत्रों को क्या मिला? न पढ़ाई, न कमाई, न दवाई और न ही सिंचाई। यहां सब कुछ बेहाल है।

बंगाल का यह चुनाव इस धरती की समृद्ध विरासत को बचाने के लिए है। यह बंगाल की पहचान को बचाने के लिए है। आज, इस बात का डर है कि बंगाल अपनी पहचान खो देगा। TMC का एजेंडा बहुत खतरनाक है। TMC का लक्ष्य एक ऐसी सरकार बनाना है जो यहाँ के मूल निवासियों के बजाय, घुसपैठियों के धर्म, भाषा और रीति-रिवाजों की रक्षा को प्राथमिकता दे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed