Breaking
Sun. Apr 19th, 2026

चारधाम यात्रा शुरू, गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुले:पहली पूजा PM के नाम की हुई; बाबा केदार की डोली भी ऊखीमठ से रवाना

उत्तराखंड : उत्तराखंड में आज से चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर गंगोत्री और 12 बजकर 35 मिनट पर यमुनोत्री के कपाट खोल दिए गए।

गंगोत्री में पहली पूजा पीएम मोदी के नाम की हुई, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। इस पूजा के खत्म होने के बाद आम लोग अब मां गंगा के दर्शन कर पा रहे हैं।

उधर, मां यमुनोत्री में कपाट खुलते ही काफी देर से दर्शन के लिए खड़े लोगों की भीड़ अब मंदिर की तरफ बढ़ती दिख रही है।

वहीं, बाबा केदार की डोली भी अपने शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर से फाटा की ओर रवाना हो गई है। बाबा की पंचमुखी डोली 21 अप्रैल को केदारनाथ पहुंचेगी जिसके बाद अगले दिन 22 अप्रैल कपाट खुलेंगे।

यमुनोत्री धाम में पहली पूजा करते मंदिर के मुख्य पुजारी।

यमुनोत्री धाम में पहली पूजा करते मंदिर के मुख्य पुजारी।

गंगोत्री में पीएम के नाम की पहली पूजा करते सीएम धामी।

गंगोत्री में पीएम के नाम की पहली पूजा करते सीएम धामी।

गंगोत्री में जैसे ही मां की डोली मंदिर परिसर में पहुंची तो हर हर गंगे के जयकारे लगे।

गंगोत्री में जैसे ही मां की डोली मंदिर परिसर में पहुंची तो हर हर गंगे के जयकारे लगे।

खरसाली से निकली मां यमुना की डोली करीब 6 किलोमीटर की यात्रा कर मंदिर तक पहुंची।

खरसाली से निकली मां यमुना की डोली करीब 6 किलोमीटर की यात्रा कर मंदिर तक पहुंची।

बाब केदारनाथ की पंचमुखी डोली ऊखीमठ से रवाना हो चुकी है।

बाब केदारनाथ की पंचमुखी डोली ऊखीमठ से रवाना हो चुकी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *