Breaking
Sat. Aug 15th, 2026

पीएम मोदी का युवाओं के लिए बड़ा ऐलान, ‘ फ्री में मिलेगी ऑनलाइन कोचिंग, एक साल में एक करोड़ लोगों को AI की ट्रेनिंग’

  • लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकसित भारत बनने की यात्रा में युवाओं की बड़ी भूमिका है

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया। प्रधानमंत्री ने मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि हमने तय किया है कि अगले एक साल में एक करोड़ युवाओं को AI स्किल की ट्रेनिंग दी जाएगी। पीएम मोदी ने कहा कि लाल किले से मैं देश के युवाओं के लिए एक घोषणा करना चाहता हूं। हमने तय किया है कि अगले एक साल में हम एक करोड़ युवाओं को AI स्किल्स में ट्रेनिंग देंगे, ताकि हमारे देश के युवाओं में AI की दुनिया में नेतृत्व करने की क्षमता हो।

युवाओं को फ्री में मिलेगी कोचिंग

पीएम मोदी ने कहा कि अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि स्पोर्ट्स टैलेंट हंट को लेकर गांवों और शहरों में 5 से 15 साल के बच्चों के लिए देशव्यापी अभियान चलाया जाएगा। 

शिक्षा के क्षेत्र में सरकार ने क्या काम किया, पीएम ने देश को बताया

लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2014 के बाद से 650 नए विश्वविद्यालय बने हैं और मेडिकल सीटों की संख्या दोगुनी हुई है। पीएम ने कहा कि 2004 से 2014 के बीच हमारे देश में 350 से कम विश्वविद्यालय थे। आज, सिर्फ़ 10-12 सालों में लगभग 650 नए विश्वविद्यालय बने हैं, जिससे कुल संख्या 1,000 के करीब पहुंच गई है। 2014 से पहले, केवल 400 के आसपास मेडिकल कॉलेज थे। आज, यह संख्या बढ़कर लगभग 850 हो गई है। इतना ही नहीं, अब विदेशी विश्वविद्यालय भी भारत आ रहे हैं। ऐसे इंतज़ाम भी किए गए हैं जिनसे हमारे युवा यहीं भारत में विदेशी विश्वविद्यालयों से डिग्री हासिल कर सकें।

हम बहुत कम उम्र से ही अपने युवाओं को टेक्नोलॉजी की ओर आकर्षित करने के लिए काम कर रहे हैं। इसीलिए हमने छोटे बच्चों के लिए 10,000 से ज़्यादा अटल टिंकरिंग लैब बनाई हैं, ताकि उनमें इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के प्रति रुचि पैदा हो। हमने भारत के युवाओं के लिए कई नए रास्ते खोले हैं। आपने ‘स्टार्टअप इंडिया’ की शुरुआत देखी है। 28 साल की औसत उम्र वाले युवा उद्यमियों ने सैटेलाइट और रॉकेट लॉन्च किए हैं और अपनी पहली ही कोशिश में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। आज, भारत में 2.5 लाख से ज़्यादा रजिस्टर्ड स्टार्टअप हैं। हाल ही में, हमने AI इम्पैक्ट समिट का भी आयोजन किया। AI बहुत तेज़ी से फैल रहा है। 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *