Breaking
Thu. Jun 11th, 2026

आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल, केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी को आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल चुका है। चुनाव आयोग द्वारा सोमवार को किए गए एलान के बाद से आम आदमी पार्टी बेहद उत्साहित है और उसके कार्यकर्ता लगातार जश्न मना रहे हैं। इस बीच पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

उन्होंने कहा, “करीब साढ़े 10 साल पहले हमारी पार्टी बनी है। देश में 1300 पार्टियां हैं, 6 पार्टियां राष्ट्रीय पार्टी हैं, तीन पार्टी ऐसी हैं जिनकी एक से ज्यादा राज्य में सरकार हैं। उनमें आम आदमी पार्टी भी शामिल हो गई है। हमने सोचा नहीं था कि इतनी जल्दी हमारी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन जाएगी।”

उन्होंने कहा जब हमने शुरू किया था तब पैसे नहीं थे लोग नहीं थे, अब भी पैसे नहीं थे लेकिन आदमी बहुत हैं। केजरीवाल ने कहा कि आज सोचता हूं तो लगता है कि हमारी कोई औकात नहीं लेकिन हम कहां से कहां पहुंचे, इसका मतलब भगवान हमसे देश के लिए कुछ कराना चाहता है। हम तो निमित्त मात्र हैं।

जनता हमारे साथ, हम रुकने वाले नहीं : सीएम केजरीवाल
उन्होंने कहा कि आज खुशी के मौके पर मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की याद आ रही है। ये भी आज इस खुशी में शामिल होते तो और भी खुशी होती। आज हमारी पार्टी के पीछे सभी दल लगे हुए हैं। मनीष सिसोदिया का कसूर है कि उन्होंने गरीब के बच्चों को सपने दिखाए। सत्येंद्र जैन का कसूर था कि उन्होंने है हर आदमी को इलाज पहुंचाया है। देश के सभी दल हमारे पीछे लगे हैं, मगर हम रुकने वाले नहीं हैं, जनता हमारे साथ है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *