Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

सबसे बड़ी शादी, 2000 बीघा में टेंट, पांच लाख मेहमान , 300 ट्रैक्टर से खाना सप्लाई, 7 दिन से बन रहा खाना

जयपुर : राजस्थान में आज यानी कि 26 मई को एक अलग इतिहास रचने जा रहा है। यहां पर अब तक का सबसे बड़ा सामूहिक विवाह होने जा रहा है। इसकी तैयारी करीब 1 महीने पहले से चल रही है। राजस्थान के अब तक के सबसे बड़े सामूहिक विवाह का आयोजन इस बार बारां शहर में रखा गया है। यहां पर 5 दिनों से भट्टियां जल रही हैं और लगातार नमकीन और मिठाइयां बनाई जा रही हैं। बांरा शहर में होने वाले इस आयोजन के लिए सात दिन से भट्टियां चल रही हैं और लगातार मिठाईयां और नमकीन बन रही है। इस आयोजन में करीब पांच लाख मेहमानों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसी हिसाब से तैयारियां भी की जा रही है।

आयोजन सर्व धर्म निशुल्क विवाह सम्मलेन के नाम से किया जा रहा है। इस आयोजन में 2200 जोड़ों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। सामूहिक विवाह सम्मेलन का काम देख रहे मीडिया प्रभारी मनोज जैन आदिनाथ ने बताया कि पूरी टीम काम पर लगी हुई है। एक महीने से काम चल रहा है। पांच दिन से खाना बन रहा है। आयोजन में आने वाले लोगों के लिए करीब तीन लाख किलो खाद्य सामग्री बन रही है। इसमें इसमें 800 क्विंटल नुक्ती, 800 क्विंटल बेसन की मिठाई बनकर तैयार हो गई है। इसके अलावा 350 क्विंटल नमकीन भी बनकर तैयार हो गए हैं। साथ ही 500 क्विंटल कैरी की लौंजी बन रही है। करीब पंद्रह सौ क्विंटल पूडी और सब्जी बननी है जो आज रात से शाम से बनना शुरु हो जाएगी। 26 तारीख को भोजन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक रखा गया है।

खाने में लोगों को नुक्तीए बेसन मिठाई, नमकीन, कैरी की लौंजी और पूड़ी परोसी जाएगी। ऐसे में प्रति व्यक्ति पर करीब 150 रुपए का खर्चा होगा। शादी के लिए बनी 800 क्विंटल नुक्ती को रखने के लिए ट्रैक्टर की ट्रॉली का उपयोग किया गया है। ट्रॉली में प्लास्टिक कवर लगाकर उनमें नुक्ती को रख दिया गया हैए इसी तरह से बेसन की मिठाई को भी स्टोर करके रखा गया हैए नमकीन को भी इसी तरह से बड़े पॉलिथीन के पैकेट में पैक करके रखा गया है।

30 जगह पर पानी पीने की व्यवस्था

आप हैरान रह जाएंगे जब आपको पता चलेगा कि एक पांडाल करीब 300 फीट का है, जिसमें एक बार में करीब 50,000 लोग एक साथ बैठकर खाना खा सकेंगे। वहीं, 6400 लोग भोजन परोसने के लिए रखे गए हैं। भोजन के साथ-साथ सभी को पानी की एक-एक बोतल दी जाएगी। इसके लिए पूरे परिसर में ही पानी की पाइप लाइन की व्यवस्था की गई है। करीब 30 जगहों पर पानी पीने की व्यवस्था के लिए नियत जगह बनाई गई है। बताया जा रहा है कि इस सामूहिक विवाह में एक करोड़ लीटर पानी पीने की व्यवस्था की गई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *