Breaking
Fri. Nov 27th, 2026

जयपुर में मां-बहन का मर्डर कर बेटे ने की आत्महत्या:दीवार पर लिखा- मेरा सुसाइड नोट मोबाइल में है

जयपुर : जयपुर के भट्टा बस्ती थाना इलाके के रामनगर में एक युवक ने मां-बहन की हत्या कर दी। उसके बाद फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। घटना गुरुवार (26 नवंबर) की है।

तीनों की मौत की जानकारी शुक्रवार (27 नवंबर) सुबह करीब 8 बजे मिली। शव घर के एक ही कमरे में मिले हैं। इस कमरे की दीवार पर एक कागज चिपका मिला।

जिसमें लिखा था- मेरा सुसाइड नोट मोबाइल फोन में है। इसमें बेटे ने खुद को मानसिक बीमार बताया है।

शिवांग की बॉडी बेड पर मुंह के बल गिरी हुई मिली। बेड पर काफी खून भी बिखरा हुआ था। आशंका है कि उसके गले या सिर पर वार किया गया है।

शिवांग की बॉडी बेड पर मुंह के बल गिरी हुई मिली। बेड पर काफी खून भी बिखरा हुआ था। आशंका है कि उसके गले या सिर पर वार किया गया है।

दीवार पर लगे कागज में बेटे ने मोबाइल का पिन नंबर भी पुलिस को मिला था। इसी से मोबाइल अनलॉक कर सुसाइड नोट निकाला गया था।

दीवार पर लगे कागज में बेटे ने मोबाइल का पिन नंबर भी पुलिस को मिला था। इसी से मोबाइल अनलॉक कर सुसाइड नोट निकाला गया था।

घटना की जानकारी पड़ोसियों ने महिला के पिता को दी थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी।

घटना की जानकारी पड़ोसियों ने महिला के पिता को दी थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी।

सुसाइड नोट में लिखा- हमारे परिवार में इस तरह की बीमारी

एडि. डीसीपी नॉर्थ बजरंग सिंह ने बताया कि शवों की पहचान सरोज देवी (50), उनकी बेटी शिवांगी (25) और बेटे लक्की (27) के रुप में हुई है।

पुलिस को लक्की के मोबाइल में मिले सुसाइड नोट में मानसिक बीमार होने की जानकारी मिली है। इसमें लिखा है कि हमारे परिवार के अंदर इस तरह की बीमारी है।

कुछ सालों पहले हमने जांच करवाई थी, उसमें यह लक्षण पाए गए थे। जानकारी के अनुसार युवक के पिता ने भी मानसिक बीमारी के कारण कुछ साल पहले सुसाइड किया था।

पिता का फोन नहीं उठाया, तो पड़ोसियों को कॉल किया

बजरंग सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह सरोज देवी के पिता दीप तिवारी ने पड़ोसियों को कॉल किया था। उन्होंने कहा था कि- परिवार में से कोई फोन नहीं उठा रहा है, एक बार जाकर चेक कर लें।

पड़ोसी घर पहुंचे तो कमरे में तीनों के शव मिले। जानकारी के अनुसार परिवार ज्यादातर घर में ही रहता था। बाहर नहीं निकलता था। बेटा ऑनलाइन काम करता था, लेकिन उसका भी बाहर आना-जाना नहीं होता था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *