- इंग्लैंड ने लगातार दो बॉल पर विकेट गंवाए
दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड के खिलाफ 587 रन पर ऑलआउट हो गई है। गुरुवार को मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया ने 310/5 के स्कोर से खेलना शुरू किया। तीसरे सेशन का खेल जारी है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 18 रन बनाने में 2 विकेट गंवा दिए हैं। बेन डकेट और ओली पोप शून्य पर आउट हुए। जैक क्रॉली और जो रूट क्रीज पर हैं।
भारत की ओर से शुभमन गिल 269 रन बनाकर आउट हुए। वे टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बने। उनके अलावा, यशस्वी जायसवाल 87 और रवींद्र जडेजा 89 रन बनाकर आउट हुए। वॉशिंगटन सुंदर ने 42 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड से शोएब बशीर ने 3 विकेट चटकाए। क्रिस वोक्स और जोश टंग को 2-2 विकेट मिले। ब्रायडन कार्स, जो रूट और कप्तान बेन स्टोक्स को एक-एक विकेट मिले।
गिल की पारी से बने 2 रिकॉर्ड…
गिल इंग्लैंड में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बने हैं। उन्होंने सुनील गावस्कर के 221 रन का रिकॉर्ड तोड़ा है। जो गावस्कर ने 1979 में इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में बनाया था।
गिल सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बने हैं। गिल ने विराट कोहली के 254 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। कोहली ने 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पुणे में नाबाद 254 रन की पारी खेली थी।
आकाश को लगातार 2 बॉल पर विकेट, डकेट-पोप शून्य पर आउट
आकाश दीप ने इंग्लिश पारी के तीसरे ओवर में लगातार दो बॉल पर विकेट हासिल किए। हालांकि, वे हैट्रिक लेने से चूक गए। आकाश ने…
- ओवर की चौथी बॉल पर बेन डकेट को कप्तान शुभमन गिल के हाथों स्लिप पर कैच कराया।
- ओवर की 5वीं बॉल पर ओली पोप को केएल राहुल के हाथों कैच कराया। राहुल ने दूसरे प्रयास में कैच पकड़ा।