Breaking
Sun. Jul 26th, 2026

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के बाद पहली सीरीज जीती:जिम्बाब्वे को 90 रन से हराया; ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक को 3 विकेट

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद भारत ने पहली टी-20 सीरीज जीत ली है। हरारे में खेले गए दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 90 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 219 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 129 रन पर सिमट गई। ईशान किशन ने 44 गेंदों पर 81 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा ने नाबाद 60 रन बनाए। गेंदबाजी में अभिषेक शर्मा ने 3 विकेट लिए। प्रिंस यादव और यश ठाकुर को 2-2 विकेट मिले।

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा 8 और वैभव सूर्यवंशी 20 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर (25) ने तीसरे विकेट के लिए 66 रन जोड़े। श्रेयस के आउट होने के बाद ईशान और तिलक वर्मा ने चौथे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी कर भारत को 219 रन तक पहुंचाया।

220 का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे से कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। यश ठाकुर ने ब्रायन बेनेट (32) को आउट कर टी-20 इंटरनेशनल में अपना पहला विकेट लिया। प्रिंस यादव ने बेन करन और कप्तान सिकंदर रजा को पवेलियन भेजा। जिम्बाब्वे की टीम 17.5 ओवर में 129 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, मयंक यादव और यश ठाकुर।

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, बेन करन, डिओन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तादिवानाशे मारुमानी, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजरबानी।

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से हराया

कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में भारत ने लगातार दूसरा टी-20 जीत लिया। हरारे में खेले गए मुकाबले में भारत ने 219 रन का टारगेट देने के बाद जिम्बाब्वे को 17.5 ओवर में 129 रन पर समेट दिया और 90 रन से जीत दर्ज की। इसके साथ ही भारत ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।

मैच के आखिर में अभिषेक शर्मा ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने 15.2वें ओवर में न्यूमैन न्यामहुरी, 17.5वें ओवर में रिचर्ड नगारवा को आउट कर जिम्बाब्वे की पारी खत्म की। वहीं यश ठाकुर ने 16.1वें ओवर में तादीवानाशे मरुमानी (24) को बोल्ड किया। अभिषेक ने 3 विकेट लिए।

यश ठाकुर ने 2 विकेट लिए।

यश ठाकुर ने 2 विकेट लिए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *