Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

सुप्रीम कोर्ट में 14 विपक्षी दलों ने दाखिल की अर्जी, केंद्र पर लगाया ED-CBI के दुरुपयोग का आरोप

नई दिल्ली : ईडी-सीबीआई से परेशान कांग्रेस समेत 14 विपक्षी पार्टियों ने केंद्र पर अंकुश लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। केद्र सरकार पर सीबीआई और ईडी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए 14 राजनीतिक दलों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इस याचिका में यह मांग की गई है कि, सुप्रीम कोर्ट रेड और अरेस्ट के लिए गाइडलाइंस बनाए। सुप्रीम कोर्ट 14 राजनीतिक दलों की दायर इस अर्जी को सुनने के लिए तैयार हो गया है और इस पर सुनवाई करने के लिए 5 अप्रैल की डेट सुनिश्चित की है। यह अहम काम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया है। देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस भी इस मोर्चा में शामिल है। विपक्षी दलों ने यह भी आरोप लगाया कि, 2014 के बाद जब केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार सत्ता में आई है तो उसके बाद से ही बड़े पैमाने पर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग का मामला चीफ जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष मामले का उल्लेख किया। सिंघवी ने कहा कि, गिरफ्तारी और बेल पर कोर्ट दिशानिर्देश तय करे। उन्होंने आरोप लगाया कि, लगातार विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है।

इन 14 पार्टियों में कांग्रेस के अलावा तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, जनता दल यूनाइटेड, भारत राष्ट्र समिति, राष्ट्रीय जनता दल, समाजवादी पार्टी, शिवसेना उद्धव, नेशनल कॉन्फ्रेंस, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी, सीपीआई, सीपीएम और डीएमके शामिल हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *