Breaking
Thu. Jun 11th, 2026

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: पुल से नीचे गिरा ट्रक, चार की मौत

जम्मू : जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक ट्रक के पुल से नीचे गिर जाने के कारण चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना झज्जरकोटली इलाके में उस वक्त हुई जब एक ट्रक पुल के डिवाइडर से टकरा गया। उन्होंने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों में ट्रक का चालक और खलासी भी शामिल हैं।

पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि सेब की पेटियों से लदा एक ट्रक गुरुवार देर रात कश्मीर से जम्मू की ओर जा रहा था और झज्जर कोटली के पास जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुराने मार्ग पर लुढ़क कर गिर गया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में ट्रक में सवार दो लोग और इतने ही अन्य लोग ट्रक के नीचे दब गए। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया, लेकिन सभी चार लोग मृत पाए गए। पुलिस ने कहा, “आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए मृतकों की पहचान की जा रही है।”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *