Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

दो बोरों में मंदिर से दान राशि ले उड़े चोर, उज्जैन के गढ़ कालिका मंदिर की है घटना

उज्जैन : उज्जैन के प्रसिद्ध गढ़ कालिका मंदिर में रविवार रात को चोरों ने धावा बोल दिया। दो चोर दीवार फांदकर अंदर घुस गए। इसके बाद कुदाली से दानपेटी तोड़कर उसमें रखी दान राशि चोरी कर ली। चोर राशि दो बोरियों में भरकर ले गए। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में घटना दर्ज हो गई।

गढ़ कालिका मंदिर में देर रात चोर घुस आए। उन्होंने यहां रखे दानपात्र को तोड़ दिया। सुबह जब मंदिर के पुजारी ने पट खोले तो दान पात्र टूटे मिले उसके अंदर के नोट और सिक्के बाहर बिखरे हुए थे। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

चोर राशि को दो बोरियों में भरकर ले गए। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में घटना दर्ज हो गई। जीवाजीगंज पुलिस ने बताया कि रविवार रात को गढ़कालिका मंदिर में दो चोर घुस गए। दोनों मंदिर के पीछे की दीवार से ऊपर चढ़े और दीपमालिका पकड़कर नीचे उतर गए। इसके बाद मंदिर में लगे दो दान पेटियों को कुदाली से तोड़कर उसमें रखी दान राशि दो बोरियों में भर ली और वापस चले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डाग स्क्वाड को मौके पर बुलाया था।

पुलिस का खोजी श्वान भैरवगढ़ मंदिर रोड पर शिप्रा नदी के समीप बने भोलेनाथ मंदिर तक गया था। पुलिस ने मंदिर के चौकीदार भेरू केवट निवासी महावीर नगर की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *