Breaking
Sat. Feb 7th, 2026

प्रियंका का उद्योगपतियों पर हमला, बोलीं अडानी-अंबानी ने सब खरीदा लेकिन, मेरे भाई को नहीं खरीद पाए

लखनऊ : कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज मंगलवार को सुबह 10 बजे दिल्ली के कश्मीरी गेट के निकट जमुना बाजार से रवाना हुई। दोपहर तक यूपी के गाजियाबाद पहुंची। वहां पर कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने इस यात्रा का स्वागत किया।

बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पिछले वर्ष सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी में शुरू हुई थी। अब तक 10 राज्यों से गुजरते हुए 2,800 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुकी है। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ एक लंबे विश्राम के बाद 3 जनवरी को दिल्ली से दोबारा रवाना होगी। यह यात्रा यूपी, हरियाणा, पंजाब होते हुए कश्मीर तक जाएगी। इस महीने कश्मीर में यह यात्रा समाप्त होगी।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ गाजियाबाद पहुंचने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा, मेरे बड़े भाई आप गर्व है। “राहुल गांधी की छवि को खराब करने के लिए सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च किए, लेकिन ये सच्चाई से पीछे नहीं हटे।”

“राहुल को कभी नहीं खरीद पाएंगे उद्योगपति”
इसी दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने देश के जाने माने उद्योगपतियों को भी निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि अडानी और अंबानी ने देश के सारे नेताओं को खरीद लिया, लेकिन मेरे भाई को नहीं खरीद पाए और ना कभी खरीद पाएंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *