Breaking
Thu. Apr 30th, 2026

लखनऊ-कानपुर जाना होगा और भी महंगा, फिर से Toll Tax बढ़ने पर इतना कटेगा पैसा

  • लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH 27) पर नवाबगंज टोल की दरें बढ़ने वाली हैं, जो लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे शुरू होते ही लागू होंगी

लखनऊ : लखनऊ से कानपुर चाहे एक्सप्रेसवे (एनई छह) से जाओ या फिर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 27) से, टाेल की दरें दोनों ही तरफ काफी महंगी हैं। एक्सप्रेसवे पर 275 रुपये कार का टोल है तो नवाबगंज टोल पर अभी 95 रुपये टोल की दरें हैं, जो एक अप्रैल 2026 से लागू हुई थी।

अब इसे फिर बढ़ाकर 115 रुपये करने की तैयारी है। यह दरें लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे चलते ही लागू कर दी जाएंगी। इसका प्रस्ताव भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) की लखनऊ शाखा ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) भेजने की तैयारी की जा रही है।

यह बढ़ा हुआ शुल्क इसलिए लिया जा रहा है क्योंकि शहीद पथ से दारोगा खेड़ा तक (करीब 14 किमी.) एक्सप्रेसवे के रूप में सड़क का चौड़ीकरण करते हुए छह लेन बनाया गया है। इसके अलावा दारोगा खेड़ा के पास इंटर सेक्शन बनाकर कानपुर राजमार्ग व एक्सप्रेसवे को आउटर रिंग रोड से जोड़ा गया है।

यही नहीं बनी तक काेई टोल नहीं है। यहां एक्सप्रेसवे बनी तक सफर करने पर तो कोई टोल नहीं लेगा। हां एक्सप्रेसवे या फिर नवाबगंज की तरफ बढ़ते ही महंगा टोल वसूलने की तैयारी जरूर कर ली गई है।

अप्रैल में हर साल की तरह नवाबगंज टोल की दरें बढ़ाई जा चुकी है। इसके बाद भी यहां की दरें एक बार फिर बीस से 22 रुपये तक बढ़ने जा रही हैं। ऐसे में वार्षिक पास का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों को कोई अंतर नहीं पड़ेगा।

उन्हें सिर्फ 3075 रुपये एक बार देना होगा और वह पंद्रह रुपये प्रति टोल के हिसाब से दौ सौ ट्रिप लगा सकेंगे। एनएचएआइ ने सभी श्रेणी के वाहनों पर टोल की दरें बढ़ाने का फैसला किया है। अधिकारियों के मुताबिक टोल की दरें बढ़ने से नवाबगंज टोल की वर्तमान दरों में इजाफा भी होगा और एनएचएआइ को इसका लाभ भी होगा।

वाहन यात्रा शुल्क विवरण

वाहनों की श्रेणीसिंगल जर्नी (प्रस्तावित)वापसी यात्रा (24 घंटे में)
कार, जीप, वैन95 रु. / 115 रु.145 रु. / 160 रु.
हल्के वाणिज्यिक वाहन155 रु. / 175 रु.235 रु. / 250 रु.
बस व ट्रक330 रु. / 350 रु.495 रु. / 510 रु.
थ्री एक्सेल वाणिज्यिक वाहन360 रु. / 380 रु.540 रु. / 555 रु.

नोट : यह एनएचएआइ लखनऊ द्वारा मोर्थ को भेजी जा रही टोल की प्रस्तावित सूची। वाहन शुल्क तालिका

लखनऊ से कानपुर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 27) पर टोल की दरें बढ़ाने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। पूरा प्रयास है कि एक्सप्रेसवे शुरू होते ही राजमार्ग पर टोल की बढ़ी दरें ली जानी लगे।

-नकुल प्रकाश वर्मा, परियोजना निदेशक, एनएचएआइ

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *