Breaking
Wed. Jun 3rd, 2026

यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में बड़ा फेरबदल, नए मंत्रियों को मिली अहम जिलों की जिम्मेदारी

  • योगी सरकार ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में बड़ा फेरबदल किया है

लखनऊ : वर्ष 2027 के विधान सभा चुनाव से पहले प्रदेश में राजनीतिक और प्रशासनिक समीकरणों को साधने के लिए योगी सरकार ने बुधवार को मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में फेरबदल किया है।

हाल ही में मंत्रिमंडल में शामिल किए गए नए चेहरों को महत्वपूर्ण जिलों की जिम्मेदारी सौंपते हुए सरकार ने संगठन और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय का संदेश दिया है। वहीं कई वरिष्ठ मंत्रियों के प्रभार क्षेत्र बदलकर क्षेत्रीय संतुलन और चुनावी रणनीति को धार देने की कोशिश की गई है।

भूपेन्द्र सिंह चौधरी को आगरा व कासगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनोज पांडेय को सीतापुर की कमान मिली है। बेबी रानी मौर्य व जयवीर सिंह समेत कई प्रमुख मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों को भी बदलाव हुआ है।

प्रदेश सरकार ने मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों का नया बंटवारा जारी कर दिया है। अजीत पाल को फतेहपुर, सोमेन्द्र तोमर को मुजफ्फरनगर, हंसराज विश्वकर्मा को सोनभद्र और सुरेन्द्र दलेर को बुलंदशहर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार ने प्रमुख और राजनीतिक रूप से संवेदनशील जिलों में भी मंत्रियों की नई तैनाती की है।

जयवीर सिंह के पास पहले आगरा व फर्रूखाबाद जिला था अब आगरा हटाकर झांसी दे दिया गया है। फर्रूखाबाद पहले की तरह बना रहेगा। बेबी रानी मौर्य के पास से झांसी हटाकर इटावा दे दिया गया है। उनके पास दूसरा जिला हाथरस पहले की तरह बना रहेगा।

हालांकि वित्त मंत्री सुरेश खन्ना पहले की तरह लखनऊ और वाराणसी, स्वतंत्र देव सिंह प्रयागराज और गोरखपुर, सूर्य प्रताप शाही अयोध्या और बस्ती जिला संभालेंगे। धर्मपाल सिंह को गाजियाबाद और रामपुर का प्रभार दिया गया है।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्य मंत्रियों को भी नई जिम्मेदारियां देकर जिला स्तर पर सरकार की निगरानी और जवाबदेही को मजबूत करने का प्रयास किया गया है। वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना को बुलंदशहर से अब बदायूं का प्रभार दिया गया है।

इस फेरबदल को आगामी विधान सभा चुनावों को ध्यान में रखकर किया गया रणनीतिक पुनर्संतुलन माना जा रहा है। सरकार ने क्षेत्रीय, सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों को साधते हुए मंत्रियों की जिम्मेदारियों काे नए सिरे से तय किया है, जिससे जिलों में सरकार की पकड़ और मजबूत हो सके।

किस मंत्री को मिला कौन से जिले का प्रभार

  • सुरेश कुमार खन्ना-वाराणसी व लखनऊ
  • सूर्य प्रताप शाही-अयोध्या व बस्ती
  • स्वतंत्र देव सिंह-प्रयागराज व गोरखपुर
  • बेबी रानी मौर्य-इटावा व हाथरस
  • लक्ष्मी नारायण चौधरी-अलीगढ़ व फिरोजाबाद
  • जयवीर सिंह-झांसी व फर्रूखाबाद
  • धर्मपाल सिंह-गाजियाबाद व रामपुर
  • नन्द गोपाल गुप्ता ””नन्दी””-मीरजापुर व चित्रकूट
  • अनिल राजभर-आजमगढ़ व सिद्धार्थनगर
  • राकेश सचान-रायबरेली व कन्नौज
  • अरविन्द कुमार शर्मा-जौनपुर व भदोही
  • योगेन्द्र उपाध्याय-कानपुर
  • आशीष पटेल-गोंडा
  • संजय निषाद-कानपुर देहात
  • ओम प्रकाश राजभर-अंबेडकरनगर
  • दारा सिंह चौहान-कुशीनगर व श्रावस्ती
  • सुनील कुमार शर्मा-सहारनपुर
  • अनिल कुमार-मुरादाबाद
  • भूपेन्द्र चौधरी-आगरा व कासगंज
  • मनोज कुमार पांडेय-सीतापुर

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

  • नितिन अग्रवाल-लखीमपुर खीरी
  • कपिल देव अग्रवाल-बिजनौर
  • रवीन्द्र जायसवाल-गाजीपुर
  • संदीप सिंह-मथुरा
  • गुलाब देवी-अमरोहा
  • गिरीश चन्द्र यादव-सुलतानपुर
  • धर्मवीर प्रजापति-मैनपुरी
  • असीम अरुण-हरदोई व मेरठ
  • जयेन्द्र प्रताप सिंह राठौर-संभल व बरेली
  • दयाशंकर सिंह-देवरिया व मऊ
  • नरेन्द्र कुमार कश्यप-शाहजहांपुर
  • दिनेश प्रताप सिंह-बांदा व बहराइच
  • अरुण कुमार सक्सेना-बदायूं
  • दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’-बलिया व महराजगंज
  • अजीत पाल-फतेहपुर
  • सोमेन्द्र तोमर-मुजफ्फरनगर

राज्य मंत्री

  • मयंकेश्वर शरण सिंह-प्रतापगढ़
  • दिनेश खटीक-शामली
  • संजीव गोंड-चंदौली
  • बलदेव सिंह ओलख-पीलीभीत
  • जसवन्त सिंह सैनी-बागपत
  • रामकेश निषाद-हमीरपुर
  • मनोहर लाल मन्नू कोरी-महोबा
  • संजय सिंह गंगवार-जालौन
  • बृजेश सिंह-गौतमबुद्धनगर
  • केपी मलिक-हापुड़
  • सुरेश राही-बाराबंकी
  • प्रतिभा शुक्ला-अमेठी
  • राकेश राठौर गुरु-औरैया
  • रजनी तिवारी-उन्नाव
  • सतीश चन्द्र शर्मा-बलरामपुर
  • दानिश आजाद अंसारी-ललितपुर
  • विजय लक्ष्मी गौतम-संतकबीरनगर
  • कृष्णा पासवान-कौशांबी
  • कैलाश राजपूत-एटा
  • हंसराज विश्वकर्मा-बुलंदशहर
  • सुरेन्द्र दिलेर-सोनभद्र

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *