बेंगलुरु : डीके शिवकुमार ने बुधवार को बेंगलुरु के लोक भवन में कर्नाटक के 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान वे हाथ में संविधान रखे हुए थे। शिवकुमार को 30 मई को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया था।
वहीं जी परमेश्वर ने नए डिप्टी चीफ मिनिस्टर पद की शपथ ली। इनके अलावा 12 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें पूर्व सीएम सिद्धारमैया के एमएलसी बेटे यतींद्र सिद्धारमैया भी शामिल हैं।
शिवकुमार, सिद्धारमैया की जगह राज्य की कमान संभालेंगे। सिद्धारमैया ने 28 मई को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। वे 20 मई 2023 से 28 मई 2026 तक मुख्यमंत्री रहे।

डीके शिवकुमार ने लोक भवन में संतों से आशीर्वाद लिया।

शिवकुमार ने मंच पर सभी धर्मों के संतों से आशीर्वाद लिया।

डीके शिवकुमार ने शपथ समारोह के लिए लोक भवन पहुंचे। उन्होंने वहां संतों का आशीर्वाद लिया।

डीके शिवकुमार ने शपथ से पहले अपनी मां गौरम्मा के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

डीके शिवकुमार ने बुधवार को बेंगलुरु में पूर्व बीजेपी सीएम और लिंगायत नेता बीएस येदियुरप्पा से उनके घर पर मुलाकात की।

पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने भी डीके शिवकुमार से मुलाकात की।

डीके शिवकुमार के घर के बाहर समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए पोस्टर लगाए।

डीके शिवकुमार का एक समर्थक अपने हाथ में उनका टैटू बनवाकर आवास के बाहर पहुंचा।

