लखनऊ : सीएम योगी ने स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने लखनऊ में शनिवार को कहा- हमारा संकल्प है कि हर युवा के हाथ में स्किल, इनोवेशन और एम्प्लॉयमेंट हो। इसलिए सरकार जल्द ही एक ‘यूथ पॉलिसी’ लेकर आ रही है। इससे इंटीग्रेटेड अप्रोच के साथ प्रदेश के युवाओं के कौशल, नवाचार और रोजगार को गति दी जाएगी।
योगी ने कहा- युवाओं की प्रतिभा ही यूपी की असली शक्ति है। हम अपने डेमोग्राफिक डिविडेंड को विकास के इंजन में बदल रहे हैं। Gen-Z और Gen-Alpha के लिए एआई, मशीन लर्निंग और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में नए द्वार खोले जाएंगे। हम युवाओं को ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना’ के तहत ब्याजमुक्त और गारंटी-मुक्त लोन दे रहे हैं।
सीएम ने कहा-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि अगर अराजकता और अशिक्षा पर विजय प्राप्त करनी है, तो हमें देश को बांटने और कमजोर करने वाली ताकतों से सतर्क रहना होगा। उन्होंने साफ कहा है कि देश में सिर्फ चार मुख्य जातियां हैं- गरीब, युवा, महिला और किसान। इसलिए जब हम इनके लिए निष्ठा से काम करेंगे, तो परिणाम और भी बेहतर होंगे।
इससे पहले सीएम ने विधान भवन पर झंडा फहराया। योगी पगड़ी पहनकर पहुंचे थे, जबकि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक धोती-कुर्ता में नजर आए। सीएम योगी ने बच्चों से तिरंगे वाले गुब्बारे हवा में उड़वाकर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का समापन किया।
उधर, पूरे प्रदेश में घरों से लेकर दुकानों और बड़ी-बड़ी इमारतों पर तिरंगा लहरा रहा है। चौराहों से लेकर सरकारी दफ्तरों तक को तिरंगी झालरों और झंडों से सजाया गया है। चारों तरफ देशभक्ति के गाने गूंज रहे हैं। जगह-जगह ध्वजारोहण किया जा रहा है। आगरा में बच्चों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली, तो काशी में बाबा विश्वनाथ का तिरंगा स्वरूप में शृंगार किया गया।

लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस समारोह में कलाकारों ने सीएम योगी के सामने परफॉर्म किया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में ब्रज के कलाकारों ने परफॉर्म किया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में यूपी के अलावा जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के कलाकारों ने हिस्सा लिया।

लखनऊ में ध्वजारोहण के बाद हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई।

राष्ट्रपति पदक से सम्मानित सेना के हवलदार पंकज सिंह की पत्नी शक्ति सिंह ने सीएम योगी के पैर छुए।

