Breaking
Fri. May 15th, 2026

ब्रज में 8 लाख भक्त होली खेलने निकले:रंगभरी एकादशी पर जमकर उड़ रहे अबीर-गुलाल, 16 KM का रास्ता भक्तों से भरा

वृन्दावन : ब्रज में लड्‌डूमार और लट्‌ठमार होली के बाद आज रंगभरी एकादशी पर होली की धूम है। बुधवार सुबह 11 बजे तक करीब 8 लाख भक्तों ने पंचकोसी परिक्रमा की। इस दौरान परिक्रमा मार्ग पर जमकर होली खेली जा रही है।

वहीं, ठा बांके बिहारी के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने पंचकोसीय परिक्रमा करके खुद को धन्य किया। होली की मस्ती और ढोलकों की थाप पर थिरकते हुए श्रद्धालु आगे बढ़ते रहे। पांच कोसीय परिक्रमा मार्ग पर मानव शृंखला बन गई। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे पर जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हुआ तो दिन चढ़ने के साथ यह बढ़ता ही गया।

इसी प्रकार राधवल्लभ मंदिर, राधादामोदर मंदिर और ठा. राधारमण मंदिर में भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन करने पहुंचे। इन मंदिरों में भी सेवायत गोस्वामी श्रद्धालुओं पर गुलाल बरसा रहे हैं। इस बार मथुरा मुंसिफ कोर्ट न्यायालय द्वारा दर्शनार्थियों पर बांकेबिहारी मंदिर में गुलाल, रंग, फायर बिग्रेड सिलेंडर ले जाने पर रोक लगा दी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *