Breaking
Tue. Jul 28th, 2026

मथुरा में मां ने किया मासूम बेटे का कत्ल:प्रेमी से बात करने में बन रहा था अड़चन, एक महीने बाद हुआ मामले का खुलासा

मथुरा : प्रेमी से बात करने में अड़चन बन रहे मासूम को मां ने ही गला दबाकर मार दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब पति ने उसको प्रेमी से बात करते हुए सुन लिया। वारदात को अंजाम एक महीने पहले दिया गया था। पुलिस ने पिता की शिकायत पर मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना बलदेव क्षेत्र के रहने वाले कृष्ण मुरारी के 3 साल के बेटे की 28 जून को मौत हो गई थी। कृष्ण मुरारी गुप्ता के अनुसार 28 जून को उसकी पत्नी रुचि का फोन आया कि बेटा का हादसे में गला दब गया है और वह सो रहा है उसे उठाया तो उठ नहीं रहा।

इसके बाद कृष्ण मुरारी घर पहुंचे। जिसके बाद वह बेटे को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद कृष्ण मुरारी ने उसका हिंदू रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया।

माधव उछल कूद करता था

माधव उछल कूद करता था

प्रेमी के बारे में मिली जानकारी

कृष्ण मुरारी ने बताया कि 21 जून को वह अपनी पत्नी का मोबाइल देख रहा था। इसी दौरान उसे रोहित नाम के एक संदिग्ध नंबर दिखा। जिसके बारे में जानकारी की तो पता चला वह उसकी ससुराल बरारी का ही रहने वाला है। इस नंबर पर रुचि की कई बार बात होती थी।

शक होने पर रुचि से पूछा तो वह आनाकानी करने लगी। इसके बाद चुपचाप जानकारी जुटाई तो पता चला रोहित के पत्नी से प्रेम संबंध हैं।

पति कृष्ण मुरारी

पति कृष्ण मुरारी

बेटा करता था उछल कूद

कृष्ण मुरारी ने बताया कि रुचि जब रोहित से बात करती थी तब बेटा खेल कूद करता था। उछल कूद करता जिससे वह डिस्टर्ब होती थी। 28 जून को रुचि पर रोहित का फोन आया। इस दौरान बेटा उछल कूद करने लगा।

जिसके बाद रुचि ने गुस्से में आकर उसका गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इस बात की जानकारी रुचि ने रोहित को भी दी थी। लेकिन दोनों मामले को दबाए रहे और किसी को जाहिर नहीं होने दिया।

पति का आरोप है कि बेटे की मौत के बाद भी पत्नी और उसके प्रेमी ने मामले को दबाए रखा

पति का आरोप है कि बेटे की मौत के बाद भी पत्नी और उसके प्रेमी ने मामले को दबाए रखा

7 साल से हैं प्रेम संबन्ध

कृष्ण मुरारी ने बताया कि रुचि के रोहित से 7 साल से प्रेम संबंध हैं। उनकी शादी 6 साल पहले हुई। लेकिन कभी यह पता नहीं चला कि उनकी पत्नी के किसी से प्रेम संबंध हैं। कृष्ण मुरारी ने बताया कि उनके दो बच्चे थे बड़ी बेटी है।

जिसकी उम्र करीब 5 साल है छोटा बेटा था। कृष्ण मुरारी मेडिकल शॉप चलाते हैं। कृष्ण मुरारी ने बताया कि जब पक्का हो गया कि उसके बेटे की बीमारी से नहीं बल्कि उसकी हत्या की गई है तो उसके बाद सभी घर वालों के सामने रुचि से पूछा,जिस पर रुचि ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर शुरू की जांच

मामला सामने आने के बाद सोमवार को कृष्ण मुरारी ने बेटे की हत्या के लिए दोषी मानते हुए अपनी पत्नी रुचि और उसके प्रेमी रोहित के खिलाफ बलदेव थाना में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर लिया।

सीओ महावन संजीव राय ने बताया कि 27 जुलाई को 112 पर कृष्ण मुरारी के बड़े भाई गोविंद ने सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *