Breaking
Tue. May 26th, 2026

अंतरिक्ष से वापस लौटेंगी सुनीता विलियम्स, अंतरिक्ष स्टेशन लेने पहुंची NASA की नई टीम

  • अंतरिक्ष में फंसी भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स और उनके साथी विल्मोर को लेने नासा की टीम अंतरिक्ष स्टेशन पहुंच गई है

केप कैनवेरल (अमेरिका): भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और विल्मोर की वापसी का रास्ता अब साफ हो गया है। राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश पर नासा की टीम सुनीता और उनके साथी को लेने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी पहुंच गई है। बता दें कि अमेरिकी एजेंसी नासा के लंबे समय से फंसे अंतरिक्ष यात्रियों बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स के स्थान पर अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को तैनात करने के लिए एक दिन पहले रवाना हुआ ‘स्पेसएक्स’ का यान रविवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंच गया।

इसके साथ ही विलियम्स और विल्मोर की वापसी का रास्ता साफ हो गया। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे चार नए अंतरिक्ष यात्री अमेरिका, जापान और रूस का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वे कुछ दिन विलियम्स और विल्मोर से स्टेशन के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। माना जा रहा है कि अगर मौसम सही रहा तो दोनों फंसे अंतरिक्ष यात्रियों को अगले सप्ताह फ्लोरिडा के तट के निकट जलक्षेत्र में उतारा जाएगा। विल्मोर और विलियम्स बोइंग के नए स्टारलाइनर कैप्सूल से पांच जून को केप कैनवेरल से रवाना हुए थे।

1 हफ्ते के लिए गए और 9 महीने तक नहीं आ सके वापस

दोनों एक सप्ताह के लिए ही गए थे लेकिन अंतरिक्ष यान से हीलियम के रिसाव और वेग में कमी के कारण ये लगभग नौ माह से अंतरिक्ष स्टेशन में फंसे हुए हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से रवाना हुए अंतरिक्ष यात्रियों के नए दल में नासा से ऐनी मैक्लेन और निकोल एयर्स शामिल हैं। वे दोनों सैन्य पायलट हैं। इनके अलावा जापान के ताकुया ओनिशी और रूस के किरिल पेस्कोव भी रवाना हुए हैं और दोनों विमानन कंपनियों के पूर्व पायलट हैं। ये चारों लोग विल्मोर और विलियम्स के धरती के लिए रवाना होने के बाद अगले छह महीने अंतरिक्ष स्टेशन में बिताएंगे, जिसे सामान्य अवधि माना जाता है। 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *