Breaking
Fri. Jun 26th, 2026

जीएलए एमबीए-लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट के शत-प्रतिशत छात्र चयनित

मथुरा : देश में ई-कॉमर्स, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल और वैश्विक व्यापार के तेजी से बढ़ते विस्तार ने लॉजिस्टिक्स एवं सप्लाई चेन मैनेजमेंट को रोजगार के सबसे संभावनाशील क्षेत्रों में शामिल कर दिया है। उद्योग जगत में प्रशिक्षित पेशेवरों की इसी बढ़ती मांग का एक प्रमाण जीएलए विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के एमबीए-लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट कार्यक्रम का शत-प्रतिशत प्लेसमेंट भी है। वर्ष 2026 बैच के सभी 23 विद्यार्थियों को देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं, जो इस कार्यक्रम की गुणवत्ता और उद्योग में इसकी बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाता है।

जीएलए में एमबीए-लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट कार्यक्रम ओम लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन के सहयोग से संचालित किया जाता है। इस साझेदारी के अंतर्गत पाठ्यक्रम निर्माण, क्लासरूम डिलीवरी, इंडस्ट्री वर्कशॉप्स, गेस्ट लेक्चर और इंडस्ट्री विजिट जैसी गतिविधियों में उद्योग विशेषज्ञों की सक्रिय भागीदारी रहती है। इससे विद्यार्थियों को अध्ययन के दौरान ही कॉर्पोरेट जगत की कार्यप्रणाली, प्रबंधन कौशल और उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं को समझने का अवसर मिलता है।

इस कार्यक्रम की एक प्रमुख विशेषता उद्योग आधारित प्रशिक्षण है। वर्तमान में 2025-27 बैच के विद्यार्थी ओम लॉजिस्टिक्स के विभिन्न लॉजिस्टिक्स हब्स पर इंटर्नशिप कर रहे हैं, जहां वे वेयरहाउस प्रबंधन, परिवहन संचालन, वितरण नेटवर्क और सप्लाई चेन प्रक्रियाओं की व्यावहारिक बारीकियों को सीख रहे हैं। यह अनुभव उन्हें उद्योग की चुनौतियों को समझने और पेशेवर जीवन के लिए तैयार होने में मदद कर रहा है।

इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के निदेशक डॉ. अनुराग सिंह ने कहा कि आज लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन केवल एक उद्योग नहीं, बल्कि देश की आर्थिक प्रगति का महत्वपूर्ण आधार बन चुका है। किसी भी उत्पाद को निर्माता से उपभोक्ता तक सही समय पर, सुरक्षित, और कम लागत में पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया एक मजबूत सप्लाई चेन पर निर्भर करती है। यही कारण है कि ई-कॉमर्स, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के विस्तार के साथ इस क्षेत्र में कुशल पेशेवरों की मांग लगातार बढ़ रही है।

लॉजिस्टिक्स एवं सप्लाई चेन मैनेजमेंट चुनिंदा क्षेत्रों में शामिल

एसोसिएट हेड प्रो. कृष्णवीर सिंह ने कहा कि शत-प्रतिशत प्लेसमेंट की यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत और प्रतिभा के साथ-साथ उद्योग और शिक्षा के सफल समन्वय का भी उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि लॉजिस्टिक्स एवं सप्लाई चेन मैनेजमेंट आज उन चुनिंदा क्षेत्रों में शामिल है, जहां प्रशिक्षित युवाओं के लिए रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को न केवल गुणवत्तापूर्ण प्रबंधन शिक्षा प्रदान कर रहा है, बल्कि उन्हें तेजी से विकसित हो रहे उद्योग में सफल करियर बनाने का अवसर भी दे रहा है। सेफएक्सप्रेस, ओम लॉजिस्टिक्स, काइज़ेन इंस्टीट्यूट, ड्यूपॉन्ट, डीबी शेंकर, ब्लिंकिट, सीबर्ड लॉजिसॉल्यूशंस, लॉगप्रो सप्लाई चेन सॉल्यूशंस, आज सप्लाई चेन, बिकानेरवाला फूड्स समेत कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों में जीएलए के विद्यार्थी नौकरी कर रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *