Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों के लिए पांच चरणों में होगा मतदान

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। निर्वाचन आयोग ने आज दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का एलान किया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस बार के लोकसभा चुनाव 7 चरणों में कराए जाएंगे। उन्होंने ये भी बताया कि चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसके अलावा पोलिंग बूथों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं।

महाराष्ट्र में कब-कहां पर डाले जाएंगे वोट?

चुनावों के चरणलोकसभा सीटेंमतदान की तारीख
पहला चरणरामटेक, नागपुर, भंडारा गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर, चंद्रपुर19 अप्रैल
दूसरा चरणबुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल वाशिम, हिंगोली, नांदेड़, परभनी26 अप्रैल
तीसरा चरणरायगढ़, बारामती, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर, माढ़ा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंघदुर्ग, कोल्हापुर, हातकणंगले7 मई
चौथा चरणनंदूरबार, जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, मावल, पुणे, शिरूर, अहमदनगर, शिरडी, बीड13 मई
पांचवां चरणधुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई नार्थ, मुंबई नार्थ वेस्ट, मुंबई नार्थ ईस्ट, मुंबई नार्थ सेंट्रल, मुंबई साउथ20 मई

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *