Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

नई दिल्ली : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को एक बड़ा झटका लगा है। शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया है। संतोख सिंह चौधरी की तबियत भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पदयात्रा करते समय अचानक बिगड़ गई थी।

जालंधर से सांसद रहे संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा रुक गई है। हालांकि यह अभी तय नहीं हो सका है कि यात्रा आज आगे बढ़ेगी या रुक जाएगी। बताया जाता है कि संतोख सिंह चौधरी की तबियत बिगड़ते ही राहुल गांधी उनके साथ हॉस्पिटल पहुंचे। बताया जाता है कि संतोख सिंह चौधरी की पदयात्रा के दौरान दिल की धड़कन बढ़ गई थी। वो चलते-चलते अचानक गिड़ गए। जिसके बाद तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उन्हें हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हार्ट अटैक के कारण मौत की आशंका

संतोख सिंह चौधरी की मौत क्यों हुई, इसके बारे में अभी आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है। लेकिन बताया जाता है कि चलते समय उन्हें हार्ट अटैक आया। इस समय उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उस ठंड के बीच 70 साल से अधिक उम्र के कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह कांग्रेस की पदयात्रा में चल रहे थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *