Breaking
Wed. Feb 18th, 2026

मथुरा में 75 साल की महिला की नृशंस हत्या:बदमाशों ने पटक-पटक कर मारा, दीवार पर खून की छींटे; कुंडल-पायल और चूड़ी उतारी

दैनिक उजाला, कोसीकलां : बुजुर्ग महिला की नृशंस हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। यहां के खिटावटा गांव में अज्ञात बदमाशों ने महिला का दीवार पर सिर मार-मारकर हत्या कर दी। बदमाश कानों के कुंडल, पाजेब और हाथों में पहनी चूड़ी उतार कर ले गए। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

कोसीकलां थाना क्षेत्र के गांव खिटावटा में हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। गांव निवासी धर्मवीर अपनी पत्नी माया(75) के साथ खेत पर बने मकान में रहते थे।

सिर को दीवार पर पटक-पटक कर मारा

सुबह फर्श पर मिला बुजुर्ग महिला का शव

सुबह फर्श पर मिला बुजुर्ग महिला का शव

माया मकान में नीचे के कमरे और धर्मवीर ऊपर के कमरे में सो रहे थे। देर रात घर में घुसे बदमाशों ने माया को दबोच लिया। उसका सिर और चेहरे को दीवार पर पटक-पटक कर लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद बदमाश कानों के कुंडल, पाजेब, हाथों में पहनी चूड़ी उतार लिए। इसके बाद फरार हो गए।

जिसके बाद कुछ ही समय में महिला ने दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह देर तक जब माया नहीं जगी तो घरवालों ने जाकर देखा। कमरे का दृश्य देखकर उनकी चीख निकल गई। कमरे में खून बिखरा था। माया का शव खून से लथपथ पड़ा था।

मौके पर मौजूद आस-पास के लोग

मौके पर मौजूद आस-पास के लोग

चारों ओर खून के छींटे नजर आ रहे थे। खबर फैली तो गांव के लोग पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर एसपी ग्रामीण त्रिगुण विषेन, सीओ आशीष शर्मा, प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह फोर्स के साथ वहां पहुंच गए।

फॉरेंसिंक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा कर जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना को लेकर जांच की जा रही है। घटना बेहद ही दुखद है। आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *